Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में इस दिन प्रवेश करेगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra, 8 दिन तक करेंगे प्रवास; तैयारियां तेज

    By kumar Gaurav Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:12 PM (IST)

    Bharat Jodo Nyay Yatra प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कार स्टीकर एवं न्याय यात्रा के संदेशों का पोस्टर जारी किया गया। प्रोफेश ...और पढ़ें

    झारखंड में इस दिन प्रवेश करेगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra, 8 दिन तक करेंगे प्रवास;
    झारखंड में इस दिन प्रवेश करेगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra, 8 दिन तक करेंगे प्रवास;

    HighLights

    1. कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक हुई
    2. लोकसभा चुनाव 2024 एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस सदस्यता पर चर्चा की गई

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस सदस्यता पर चर्चा की गई।

    प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कार स्टीकर एवं न्याय यात्रा के संदेशों का पोस्टर जारी किया गया। प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेशों एवं उद्देश्यों को बताया। कहा कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी।

    आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे राहुल गांधी 

    इस दौरान राहुल गांधी करीब आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे और लगभग 804 किमी की यात्रा तय करेंगे। कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, हनन को बचाने, आपस में नफरत को खत्म करने के लिए जनता को न्याय देने के निकाली जा रही है। देश के प्रधानमंत्री को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

    बैठक में प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, भुवनेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष जेनेट एंड्रू, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, ऐलन एंडू, अनिल सिंह, सरवर पाल, जगरनाथ साहू, शुभम छेयावन, आशुतोष नाथ पाठक, प्रभात अग्रवाल, रोहित कुमार दास, राजीव चौरसिया, सूरज झा, विवेक धान की सहभागिता रही।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: कभी झारखंड का ये शहर हुआ करता था नक्सलियों का गढ़, लौटी बहार तो ये तकनीक अपनाया; और खेती कर तीन दोस्त बन गए अमीर

    ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान देवघर आएंगे राहुल गांधी! आलाकमान से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने क्या कहा