Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: रांची-टोरी रूट पर 27 से चलेगी भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस, यात्रा से पहले चेक करें पूरा शेड्यूल

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 04:21 PM (IST)

    रेलवे मंत्रालय ने भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (11631/11632) को हरी झंडी दे दी है। यह नई ट्रेन रांची रोड-टोरी मार्ग से 27 फरवरी से शुरू होगी, जो सप्ताह ...और पढ़ें

    धनबाद और भोपाल के बीच 27 से चलेगी नई ट्रेन। फाइल फोटो

    धनबाद और भोपाल के बीच 27 से चलेगी नई ट्रेन। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए रांची रोड-टोरी गढ़वा रोड पर एक जोड़ी नई ट्रेन का परिचालन रेलवे मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही आगामी 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा। भोपाल धनबाद भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11631, 11632 सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी।

    नई ट्रेनों में वाता अनुकूलित प्रथम श्रेणी का एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कक्षा शयनयान श्रेणी के साथ और साधारण श्रेणी के चार कोच सहित 22 एचएलबी कोच होंगे।

    आगामी 27 फरवरी से भोपाल धनबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11631 का परिचालन भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा।

    रेलवे ने बताया पूरा शेड्यूल और रूट 

    वहीं आगामी 1 मार्च से धनबाद भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 116 32 का परिचालन प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 116 31 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 20:55 बजे खुलेगी।

    11631 | भोपाल → धनबाद

    प्रस्थान: भोपाल रात 20:55 बजे
    आगमन: धनबाद अगले दिन 20:20 बजे
    स्टेशन समय
    भोपाल जंक्शन 20:55 (प्रस्थान)
    सिंगरौली अगले दिन 08:45
    चोपन 10:20
    रेणुकूट 11:20
    गढ़वा 12:35
    डाल्टनगंज 13:20
    टोरी 14:52
    रांची रोड 17:05
    धनबाद 20:20 (आगमन)

    11632 | धनबाद → भोपाल

    प्रस्थान: धनबाद सुबह 07:20 बजे
    आगमन: भोपाल अगले दिन 07:00 बजे
    स्टेशन समय
    धनबाद 07:20 (प्रस्थान)
    रांची रोड 09:45
    टोरी 11:20
    डाल्टनगंज 12:46
    गढ़वा 13:35
    रेणुकूट 14:08
    चोपन 16:05
    सिंगरौली 18:50
    भोपाल अगले दिन 07:00 (आगमन)

    सुबह 7 बजे पहुंचेगी भोपाल

    वहीं, गाड़ी संख्या 11632 धनबाद भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 7:20 बजे खुलेगी, जो 9: 45 बजे रांची रोड, 11:20 बजे टोरी, 12:46 बजे डाल्टनगंज, 12: 35 बजे गड़ा, 12: 08 बजे रेणुकूट, 16: 05 बजे चोपन, 18: 50 बजे सिंगरौली स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 7: 00 बजे भोपाल पहुंचेगी। उक्त आशय की जानकारी धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

    यह भी पढ़ें- बंगाल में SIR पर सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश, ममता के गढ़ में जाएंगे झारखंड और ओडिशा के न्यायिक अधिकारी

    यह भी पढ़ें- Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: झारखंड में हादसा, शोक बिहार में; औरंगाबाद के डॉ. विकास की भी गई जान

    खबरें और भी