एक अप्रैल से भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी, लंबी दूरी के यात्रियों को सहूलियत
Rail update भुवनेश्वर-धनबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब 1 अप्रैल से नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। रेल मंत्रालय के इस निर्णय से लंबी द ...और पढ़ें

नई सेवा झारखंड और ओडिशा के यात्रियों के लिए भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करेगी।
HighLights
स्पेशल ट्रेन भुवनेश्वर-धनबाद अब नियमित एक्सप्रेस बनी।
1 अप्रैल से नई संख्या 18403/18404 से चलेगी।
लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी स्थायी रेल सेवा।
जागरण संवाददाता, रांची। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर–धनबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।
इससे झारखंड, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को स्थायी और भरोसेमंद रेल सेवा मिल सकेगी। अब तक ट्रेन संख्या 02832/02831 के रूप में चल रही यह स्पेशल सेवा एक अप्रैल से नई पहचान के साथ नियमित हो जाएगी।
इस ट्रेन को क्रमशः 18403/18404 भुवनेश्वर–धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।
18403 भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस का समय-सारणी
ट्रेन संख्या 18403 भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस एक अप्रैल से प्रतिदिन भुवनेश्वर से रात 20:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कटक (20:55/21:00), अंगुल (22:45/22:47), संबलपुर सिटी (00:40/00:45), झारसुगुड़ा (02:10/02:15), राउरकेला (03:45/03:50), हटिया (06:10/06:15), रांची (06:30/06:35), मुरी (07:42/07:44) और बोकारो स्टील सिटी (08:55/09:00) होते हुए धनबाद सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी।
18404 धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस की समय-सारणी
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 18404 धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस दो अप्रैल से प्रतिदिन धनबाद से शाम 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी (17:35/17:40), मुरी (18:23/18:25), रांची (19:35/19:45), हटिया (20:00/20:05), राउरकेला (23:15/23:25), झारसुगुड़ा (01:15/01:20), संबलपुर सिटी (01:55/02:00), अंगुल (04:45/04:47), कटक (06:38/06:43) होते हुए भुवनेश्वर सुबह 08:15 बजे पहुंचेगी।
खबरें और भी
18 कोच वाली ट्रेन, सभी श्रेणियों के यात्रियों का ध्यान
इस एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 8 स्लीपर, 3 एसी 3-टियर और 1 एसी 2-टियर कोच शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी, अब 28 तक आनंद विहार स्पेशल
यह भी पढ़ें- रांची से पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत का नियमित संचालन शुरू, नवरात्र पर मैहर में ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
यह भी पढ़ें- मार्च के अंत तक फिर पटरी पर लौटेंगी रांची–लोहरदगा रूट की राजधानी सहित तमाम ट्रेनें
यह भी पढ़ें- रांची में डिप्टी मेयर पर घमासान: भाजपा के 19 पार्षद पुरी में, एक वोट के लिए 10 लाख और थार SUV का ऑफर