रांची में डिप्टी मेयर पर घमासान: भाजपा के 19 पार्षद पुरी में, एक वोट के लिए 10 लाख और थार SUV का ऑफर
रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। भाजपा समर्थित 19 पार्षद पुरी में डेरा डाले हुए हैं। चुनाव में एक वोट के लिए 10 लाख ...और पढ़ें

डिप्टी मेयर बनने के लिए करोड़ों खर्च करने को तैयार प्रत्याशी।
HighLights
भाजपा समर्थित 19 पार्षद ओडिशा के पुरी में कर रहे कैंप।
एक वोट के लिए 10 लाख और थार एसयूवी का ऑफर।
नीरज कुमार और महिला पार्षद डिप्टी मेयर के मुख्य दावेदार।
आदिल हसन, रांची। रांची नगर निगम चुनाव में चाणक्य नीति साम, दाम, दंड, भेद देखने को मिल रही है। 19 मार्च को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर महागठबंधन कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और दूसरी तरफ भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाला है।
पार्षदों को अपने पक्ष में लाने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक बैठकों को दौर चल रहा है। महागठबंधन का डिप्टी मेयर प्रत्याशी कौन होगा इसे लेकर सोमवार को स्टेशन रोड में पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व जेएमएम के नेताओं के साथ पार्षदों की बैठक हुई।
बैठक में महागंठबंधन समर्थित 34 के करीब पार्षद शामिल हुए। डिप्टी मेयर का चुनाव रांची नगर निगम के 53 पार्षद अपने वोट से करेंगे। शुरुआत में कुछ पार्षदों ने डिप्टी मेयर के लिए खुद को सबसे योग्य उम्मीदवार बताया। इसके बाद बात हुई कि कौन-कौन कितना खर्च करेगा।
खर्च बढ़ने से दावेदार घट गए
शुरुआत पांच लाख से हुई। जो बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई। जैसे ही एक वोट 10 लाख का खर्च करने की बात हुई, लगभग सभी डिप्टी मेयर के प्रत्याशी बैकफुट पर आ गए। बैठक में अन्य निगमों का उदाहरण भी दिया गया।
खबरें और भी
अंत में चुटिया से जीतकर आई जेएमएम समर्थित एक महिला पार्षद को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति बनी। इस दौरान एक पार्षद ने एक वोट के लिए थार राक्स एसयूवी देने की बात कही। लेकिन वह भी बैकफुट पर आ गया।
भाजपा समर्थित 19 पार्षद गए पुरी गए
भाजपा से डिप्टी मेयर के लिए शुरुआत में वार्ड-20 के पार्षद सुनील यादव, वार्ड-1 के पार्षद नकुल तिर्की, वार्ड-26 के पार्षद प्रदीप वर्मा और वार्ड-31 से पहली बार पार्षद बने नीरज कुमार का नाम आगे चल रहा था, लेकिन सूत्रों ने बताया कि जैसे ही पैसा खर्च करने की बात आई तो नीरज कुमार को छोड़कर सभी बैकफुट पर आ गए।
भाजपा से डिप्टी मेयर के लिए नीरज कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया गया भाजपा समर्थित करीब 19 पार्षद पुरी में कैंप कर रहे हैं। रांची के एक बड़े बिल्डर चुनाव का पूरा खर्च उठा रहे हैं। लक्ष्य इतना ही मेयर के साथ रांची का डिप्टी मेयर भी भाजपा का बने।
यह भी पढ़ें- बोकारो में भाजपा को झटका, चास में पूजा कुमारी बनीं उपमहापौर; फुसरो में रेणु देवी एक मत से जीतीं
यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस ने अनुशासनहीनता पर 7 नेताओं को 3 साल के लिए किया निलंबित, निकाय चुनाव की हार पर एक्शन
यह भी पढ़ें- 5 करोड़ नहीं दिए तो जान से मार देंगे: रांची में बिल्डर व न्यूज चैनल के MD को धमकी, FIR दर्ज