Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में भाजपा को झटका, चास में पूजा कुमारी बनीं उपमहापौर; फुसरो में रेणु देवी एक मत से जीतीं

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 09:55 AM (IST)

    चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में उपमहापौर व उपाध्यक्ष पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चास में पूजा कुमारी उपमहापौर चुनी गईं, जि ...और पढ़ें

    महापौर भोलू पासवान ने पूजा कुमारी को उपमहापौर पद की शपथ दिलाई।

    महापौर भोलू पासवान ने पूजा कुमारी को उपमहापौर पद की शपथ दिलाई।

    HighLights

    1. चास में पूजा कुमारी उपमहापौर पद पर विजयी रहीं।

    2. फुसरो में रेणु देवी एक मत से उपाध्यक्ष चुनी गईं।

    3. बोकारो में भाजपा की चुनावी रणनीति विफल साबित हुई।

    जागरण संवाददाता, चास। नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद में उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

    दोनों ही स्थानों पर प्रशासनिक निगरानी में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई और परिणाम घोषित किए गए। चास नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए वार्ड संख्या 22 की पूजा कुमारी और वार्ड संख्या 15 के अमर स्वर्णकार के बीच सीधा मुकाबला हुआ।

    कुल 35 वार्ड पार्षदों में से 33 मत वैध पाए गए। इसमें पूजा कुमारी को 19 मत जबकि अमर स्वर्णकार को 14 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रांजल ढांडा ने पूजा कुमारी को विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।

    भाजपा की रणनीति नहीं आई काम

    उपमहापौर चुनाव में भाजपा की रणनीति पूरी तरह फेल साबित हुई। पार्टी समर्थित प्रत्याशी अमर स्वर्णकार, जो भाजपा नेता व सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि  हैं, वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफल नहीं हो सके।

    अंदरूनी समीकरण और क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा की उम्मीदों को झटका लगा। यह परिणाम साफ संकेत देता है कि स्थानीय स्तर पर समीकरण दलगत रणनीति से अधिक प्रभावी रहे।  जिस प्रकार निगम के महापौर व अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दो नंबर पर रहे। उसी प्रकार इस चुनाव में भी उनके समर्थकों का यही हाल रहा।

    खबरें और भी

    मेयर ने दिलाई उपमहापौर को शपथ

    परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित महापौर भोलू पासवान ने पूजा कुमारी को उपमहापौर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पार्षदों व समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

    कार्यक्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रदीप कुमार, पंकज दुबे और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    फुसरो में एक मत से जीत

    वहीं फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड संख्या 01 की रेणु देवी ने एक मत से जीत दर्ज की। उन्हें 14 मत मिले, जबकि वार्ड संख्या 16 की रश्मि सिंह को 13 मत प्राप्त हुए।

    निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने रेणु देवी को निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद अध्यक्ष निर्मला देवी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर-कांग्रेस, गैर-भाजपा सरकार: JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का बड़ा दावा

    यह भी पढ़ें- झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 12 अप्रैल को होगा एग्जाम

    यह भी पढ़ें- झारखंड में सस्ती होगी बालू: 298 घाटों की नीलामी पूरी, 146 पर प्रक्रिया जारी; देवघर में सबसे अधिक 72 घाट