विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 12 अप्रैल को होगा एग्जाम

Published: Tue, 17 Mar 2026 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:45 PM (IST)

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा की तिथि एक बार फिर बदल दी गई है। अब यह परीक्षा ...और पढ़ें

आंबेडकर जयंती के कारण तिथि में बदलाव।

आंबेडकर जयंती के कारण तिथि में बदलाव।

HighLights

  1. उत्पाद सिपाही परीक्षा अब 12 अप्रैल को होगी।

  2. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी की।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत इसकी लिखित परीक्षा अब 12 अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की तिथि दूसरी बार बदली है।

सबसे पहले यह परीक्षा 22 मार्च को होनेवाली थी। लेकिन इस दिन सरहुल होने के कारण परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई। आयोग ने 13 मार्च को सूचना प्रकाशित कर यह परीक्षा 14 अप्रैल को आयोजित करने की बात कही थी, जबकि इस दिन आंबेडकर जयंती है।

इसे देखते हुए आयोग ने यह परीक्षा 12 अप्रैल को ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी।

इसके तहत यह परीक्षा राज्य के आठ जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर एवं दुमका के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग की वेबसाइट पर अप्रैल के पहले सप्ताह में उपलब्ध कराया जाएगा।

बताते चलें कि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने विधानसभा में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती होने का हवाला देते हुए परीक्षा की तिथि में संशोधन की मांग सरकार से की थी।

यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं JSSC स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, JET परीक्षा 29 मार्च 2026 को

यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा में उम्र सीमा में अतिरिक्त छूट नहीं, झारखंड हाई कोर्ट में याचिकाएं खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।