31 मार्च तक अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं JSSC स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, JET परीक्षा 29 मार्च 2026 को
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंकपत्र डाउनलोड करने का लिंक जारी किया है, जो 31 मार्च तक ...और पढ़ें

हाई कोर्ट के निर्देश से शिक्षक अभ्यर्थियों को सुविधा।
HighLights
JSSC ने शिक्षक परीक्षा 2023 के अंकपत्र लिंक जारी किए।
अंकपत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 31 मार्च मध्यरात्रि है।
झारखंड JET परीक्षा 29 मार्च 2026 को, परिणाम मई में।
राज्य ब्यूरो, रांची। स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थी अपना अंकपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा 25 फरवरी को पारित एक आदेश के आलोक में अंकपत्र डाउनलोड करने के लिए शनिवार को लिंक जारी कर दिया।
इस परीक्षा के तहत गणित, इतिहास, वाणिज्य, हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं संस्कृत विषय से संबंधित अभ्यर्थी अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि प्रविष्ट करना होगा। यह लिंक 31 मार्च की मध्य रात्रि तक उपलब्ध रहेगा।
आयोग के अनुसार, निर्धारित तिथि के बाद अभ्यर्थियों को अंक पत्र डाउनलोड करने का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
झारखंड JET परीक्षा: 29 मार्च 2026 को होगी परीक्षा
झारखंड हाई कोर्ट में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति प्रक्रिया और JET परीक्षा लंबित रहने संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई।
JPSC ने अदालत को सूचित किया कि झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET-2024, Advt. No. 08/2025) की परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा MCQ आधारित (पेपर-I और पेपर-II) होगी, जो एक दिन में पूरी होगी।
कोर्ट में JPSC के हलफनामे के अनुसार, परिणाम मई 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। यह परीक्षा राज्य के विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती और Ph.D. प्रवेश के लिए NET समकक्ष पात्रता निर्धारित करती है।
JPSC की आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर (दिनांक 06 जनवरी 2026) में भी 29 मार्च को JET की तिथि दर्ज है।
यह भी पढ़ें- ‘मिनी इंग्लैंड’ का काला सच: रांची के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मैकलुस्कीगंज को बर्बाद कर रहे 30 अवैध ईंट भट्ठे
यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा में उम्र सीमा में अतिरिक्त छूट नहीं, झारखंड हाई कोर्ट में याचिकाएं खारिज