झारखंड कांग्रेस ने अनुशासनहीनता पर 7 नेताओं को 3 साल के लिए किया निलंबित, निकाय चुनाव की हार पर एक्शन
झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सात नेताओं को तीन साल के लिए निलंबित किया। डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में यह कार्रवाई हुई। सिमडेगा के पांच ने ...और पढ़ें

अनुशासन का उल्लंघन करने व निकाय चुनाव में विरोध में जाने पर कार्रवाई।
HighLights
सात कांग्रेस नेताओं को तीन साल के लिए निलंबित किया गया।
डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय।
पार्टी विरोधी गतिविधियों और चुनाव में विरोध का आरोप।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुशासन समिति) ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले सात कांग्रेस नेताओं को तीन वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के विरोध में जाने पर कार्रवाई जारी है।
समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने गि गिरिडीह जिले के महशर इमाम एवं सच्चिदानंद सिंह के अलावा सिमडेगा के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज व पतरस एक्का के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया है।
पार्टी की ओर से इस संदर्भ में जारी आदेश के अनुसार महशर इमाम एवं सच्चिदानंद पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण उन्हें 13 जनवरी को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
उनके द्वारा 18 जनवरी को प्रस्तुत जवाब को असंतोषजनक पाया गया।
दूसरी ओर, सिमडेगा जिले की नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज एवं पतरस एक्का पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ नगर निकाय चुनाव में काम करने का आरोप लगा।
इनसे प्राप्त स्पष्टीकरण और जिला अध्यक्ष की ओर से पेश साक्ष्य के आलोक में स्पष्ट हुआ कि सभी नेताओं ने पार्टी अनुशासन का अनुपालन नहीं किया।
तमाम लोगों को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस में ‘वन मैन शो’ का आरोप, प्रदेश प्रभारी के एकतरफा फैसलों से बढ़ रहा असंतोष
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर-कांग्रेस, गैर-भाजपा सरकार: JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का बड़ा दावा