Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 करोड़ नहीं दिए तो जान से मार देंगे: रांची में बिल्डर व न्यूज चैनल के MD को धमकी, FIR दर्ज

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:46 AM (IST)

    रांची में बिल्डर और न्यूज चैनल के एमडी अजीत चौधरी से अज्ञात अपराधियों ने व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ...और पढ़ें

    रांची के बिल्डर व न्यूज चैनल एमडी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी।

    रांची के बिल्डर व न्यूज चैनल एमडी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी।

    HighLights

    1. अज्ञात अपराधियों ने व्हाट्सएप कॉल, एसएमएस से धमकी दी।

    2. रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में एक बिल्डर और एक न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने व्हाट्सएप काॅल, एसएमएस और सामान्य मोबाइल काॅल के जरिए रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

    इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में कडरू स्थित ओल्ड एजी काॅलोनी निवासी अजीत चौधरी ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दी है।

    अजीत चौधरी कशिश डेवलपर्स लिमिटेड और एक न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर दोपहर करीब एक बजे से लगातार कई अज्ञात लोगों द्वारा व्हाट्सएप काॅल, एसएमएस और सामान्य मोबाइल काॅल किए गए।

    शिकायत के अनुसार कॉल करने वाले लोगों ने खुद को आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया और उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। अपराधियों ने कहा कि अगर सात दिनों के भीतर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    काॅल करने वालों ने यह भी कहा कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें कहीं भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। अजीत चौधरी के अनुसार उन्हें कई अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से काॅल और संदेश मिले।

    खबरें और भी

    उन्होंने इन नंबरों से प्राप्त व्हाट्सएप एसएमएस, काॅल विवरण और स्क्रीनशाॅट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और उनका परिवार काफी भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है।

    उन्होंने पुलिस से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- रांची से पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत का नियमित संचालन शुरू, नवरात्र पर मैहर में ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

    यह भी पढ़ें- लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, महिला आयोग जैसे संवैधानिक पद खाली क्यों, झारखंड हाई कोर्ट के बाद विधानसभा में उठा मुद्दा