Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 11:06 AM (IST)

    Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछ चुकी है। आज तारीखों का एलान भी हो जाएगा। हालांकि इन सबके बीच कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सि ...और पढ़ें

    Lok Sabha Elections: चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Elections: चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया
    2. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया।

    संवाद सूत्र, ओरमांझी। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी सौंप दिया है।

    शनिवार को बिरसा उरांव अपने सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इसकी तैयारी भी कर ली गई है।

    इसकी जानाकरी देते हुए बिरसा उरांव ने बताया इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरमू मैदान रांची में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं के समक्ष वे भाजपा में शामिल होंगे।

    भाजपा में शामिल होने के संबंध में बिरसा उरांव ने क्या कहा 

    कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के संबंध में बिरसा उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास के साथ जन कल्याणकारी योजना व राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को बताया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के विचारों से प्रभावित होकर ही यह निर्णय लिया है। कहा प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी की ओर से झारखंड व राज्य के आदिवासियों के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने आदिवासियों को विशेष सम्मान देते हुए राष्ट्रपति से लेकर केंद्र में कई आदिवासियों को मंत्री बनाया गया है।

    खबरें और भी

    विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता व नेता BJP में शामिल हो रहे- बिरसा उरांव

    उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरे भारत में विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता व नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। झारखंड में भी कई कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी में अकेला रह जाने से बेहतर है कि वह भी राष्ट्रहित में भाजपा में शामिल हो प्रदेश की जनता का सेवा करे।

    बिरसा उरांव पूर्व में भाजपा से ही जुड़े हुए थे। वे वनवासी कल्याण केंद्र व विश्व हिन्दू परिषद से भी जुड़े हैं। 1999 में कांग्रेस पार्टी में चले गए थे। बिरसा उरांव के भाजपा में शामिल होने पर उनकh घर वापसी होगी।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Transfer News: CM चंपई का एक और बड़ा एक्शन, कई अफसरों को किया इधर से उधर; पढें किसे कहां मिला प्रभार

    Lok Sabha Elections: चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ