Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: 'हेमंत की गिरफ्तारी में BJP की साजिश', चंपई सोरेन ने बताया- पूर्व CM को क्यों भेजा गया जेल

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 08:26 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव की बढ़ती आहट के साथ झामुमो ने अब आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है। इस बीच रविवार को चंपई सोरेन ने हुंकार भरी। सीएम ने कहा कि केंद्र सरका ...और पढ़ें

    Hemant Soren: 'हेमंत की गिरफ्तारी में BJP की साजिश', चंपई सोरेन ने बताया- पूर्व CM को क्यों भेजा गया जेल
    Hemant Soren: 'हेमंत की गिरफ्तारी में BJP की साजिश', चंपई सोरेन ने बताया- पूर्व CM को क्यों भेजा गया जेल

    HighLights

    1. झामुमो के मिलन समारोह में पारंपरिक तीर-कमान के साथ CM चंपई सोरेन
    2. 27 फरवरी को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में संकल्प सभा
    3. जन आंदोलन का रूप लेगा झामुमो कार्यकर्ताओं का आंदोलन- चंपई सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव की तेज हो रही आहट के साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी हुंकार भरी। सीएम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश कर जेल भेज दिया। उनके काम से भाजपा को परेशानी हो रही थी। उनके काम से इन लोगों के पेट में दर्द हो रहा था।

    अपने सरकारी आवास पर जुटे झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के पेट दर्द को और बढ़ाना है। उन्होंने कई दलों से आए लोगों का झामुमो में स्वागत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की साजिश के तहत की गई गिरफ्तारी के विरुद्ध आरंभ हुए आंदोलन का यह परिणाम है कि लोग झामुमो के साथ बड़ी तेजी से जुड़ रहे हैं। यह संघर्ष जल्द ही जन आंदोलन का रूप ले लेगा।

    सीएम ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, निर्माण, गांव-किसान, युवा-शहर, सड़क हर क्षेत्र में विकास कार्यों को सरकार आगे कदम बढ़ाएगी। आंदोलनकारियों की बदौलत हमें झारखंड राज्य मिला है, जिस तरीके से युवा मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन कार्य कर रहे थे, सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचने का काम कर रहे थे। इसी को देखते हुए भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजा। मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा।

    तानाशाही के खिलाफ लोग हो रहे एकजुट - विनोद पांडेय

    मिलन समारोह के मौके पर उपस्थित झामुमो केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के विरुद्ध लोग एकजुट हो रहे हैं। झामुमो सबको जोड़कर तानाशाही का प्रतिकार करेगी। हेमंत सोरेन ने झारखंड की अस्मिता की रक्षा की। उन्होंने दल में शामिल हुए युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

    खबरें और भी

    जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार ने जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजा, उसी के विरुद्ध युवाओं और महिलाओं ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यह सिलसिला और तेज होगा। हम निरंतर लोगों को पार्टी से जोड़कर झारखंड की जनता के हित में आवाज बुलंद करेंगे।

    इन लोगों ने थामा झामुमो का दामन

    मिलन समारोह में राज्यसभा सदस्य महुआ माजी भी उपस्थित थीं। मुख्य रूप से आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झापा के अंशु लकड़ा, बचन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, आजसू के लक्ष्मी बैठा, अनिता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, मोहसिन अख्तर, फिरोज अंसारी, मुंतीजीर ख़ान, निशांत कच्छप, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरूल हक के साथ काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: झारखंड में चुनावी शंखनाद करने आ रहे PM Modi, हेमंत-ममता की पार्टी में मचेगी खलबली!

    ये भी पढ़ें: Dhiraj Sahu की राज्यसभा सीट झटक ले जाएगी JMM! दावेदारी पर भड़का कांग्रेस का यह दिग्गज नेता