Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC पेपर लीक मामला: संसद परिसर में झारखंड भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पूरे मामले की CBI जांच की मांग

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM (IST)

    झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में जेपीएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    संसद परिसर में दिया धरना। (सोशल मीडिया)

    संसद परिसर में दिया धरना। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. भाजपा सांसदों ने संसद में जेपीएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच मांगी।

    2. राज्य सरकार पर अनियमितताओं और ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को परीक्षा सौंपने का आरोप।

    3. छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग।

    पीटीआई, नई दिल्ली/रांची। झारखंड के भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया, जिसमें झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की गई।

    उन्होंने परीक्षा संबंधी मुद्दों पर कांग्रेस के कथित 'दोहरे मापदंड' की भी आलोचना की। कहा कि कांग्रेस और उसके आईएनडीआईए सहयोगी परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चुनिंदा बातें करते हैं।

    वे दिल्ली में तो छात्रों की चिंता के बारे में तो बात करते हैं, लेकिन झारखंड के युवाओं या उनके भविष्य के बारे में बात नहीं करते, क्योंकि वहां उनकी सरकार है।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की खबरों के विरोध में झारखंड के छात्र पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

    राज्य सरकार ने इन परीक्षाओं को आयोजित करने की जिम्मेदारी उन कंपनियों को सौंपी है, जिन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है। ऐसी कंपनियां हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

    आज यहां बैठे हम सभी सांसद झारखंड के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से जवाबदेही की मांग करते हैं। जब से झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार सत्ता में आई है, हर परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितताएं हुई हैं।

    झारखंड के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा पिछले पांच दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें (राहुल गांधी को) उनके बारे में भी बात करनी चाहिए और संसद में उनकी चिंताओं को उठाना चाहिए।

    धरने पर बैठे हैं लाखों युवा

    भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में लाखों युवा भारी बारिश के बावजूद धरने पर बैठे हैं और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

    जेपीएससी और एसएसी की परीक्षाओं में पेपर लीक होने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक पूरा होटल लीज पर बुक किया गया, ताकि वहां आंसर शीट भरी जा सके।

    सेठ ने एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ी कथित घटना का जिक्र किया, जिसने पैसे के बदले नौकरी दिलाने का वादा किया था। कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को इसके बारे में जानकारी दी थी।

    भाजपा सांसद निश्चिकांत दुबे ने कहा कि सीआईडी जांच शुरू की गई है और जेपीएससी के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, झामुमो महासचिव की पत्नी स्वयं आयोग की सदस्य हैं और उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। यही कारण है कि सत्तारूढ़ पार्टी मामले को दबाना चाहती है।

    यह भी पढ़ें- जेपीएससी गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, अधिकारी बनने का रेट 40 लाख रुपये

    खबरें और भी