Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची जेल में यौन शोषण: भाजपा ने जेल अधीक्षक और महानिरीक्षक के निलंबन के साथ न्यायिक जांच की मांग की

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:58 PM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने बिरसा मुंडा जेल में महिला के यौन शोषण और गर्भपात मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उधर झालसा ने जांच के दौरान पीड़ित महिल ...और पढ़ें

    भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस वाार्ता कर जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप। (फोटो: जागरण)

    भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस वाार्ता कर जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा ने बिरसा मुंडा जेल यौन शोषण मामले की न्यायिक जांच मांगी।

    2. जेल अधीक्षक और महानिरीक्षक को निलंबित करने की मांग की गई।

    3. झालसा ने पीड़ित महिला से पूरे मामले में पूछताछ की है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। बिरसा मुंडा जेल में महिला के साथ यौन शोषण और गर्भपात के मामले की न्यायिक जांच की भाजपा ने मांग की है। सोमवार को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता कर जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को डालसा की टीम भी पीड़िता से मिली। पीड़िता ने आपबीती टीम को बताई।

    अजय साह ने कहा कि जेल अधीक्षक पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। देवघर में पदस्थापना के दौरान जेल अधीक्षक पर एक महिला शिक्षिका ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसे सत्ता और प्रभाव के दम पर दबा दिया गया।

    इसके बाद देवघर में ही एक होमगार्ड महिला ने भी उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। वहीं, हजारीबाग जेल में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी को संरक्षण और सहयोग पहुंचाने के मामले में भी वह दोषी पाए गए थे।

    अजय ने यह भी आरोप लगाया कि हजारीबाग में पदस्थापना के दौरान एक सिपाही की पत्नी के शोषण के आरोप भी उन पर लगे थे।

    अजय साह ने सवाल कहा कि बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण नहीं हुआ था, तो 17 मई को गर्भावस्था जांच कराने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी। जेल के चिकित्सक के बयान से यह स्पष्ट होता है कि 14 अप्रैल को महिला गर्भवती थी और उसके बाद पूरे मामले को छिपाने के लिए गुप्त तरीके से उसका गर्भपात कराया गया।

    अजय साह ने जेल महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया। अजय साह ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर और जेल महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल को निलंबित करने की मांग की।

    खबरें और भी

    कहा कि, रांची उपायुक्त को अंतिम समय तक इस घटना की जानकारी नहीं होना यह साबित करता है कि प्रशासन का जेल पर कोई नियंत्रण नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिरसा मुंडा जेल अब माफियाओं के सिंडिकेट द्वारा नियंत्रित है।

    जेल में महिला के साथ यौन शोषण की जांच करने पहुंची टीम

    झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने सोमवार को जेल में महिला के यौन शोषण प्रकरण की जांच कराने का निर्देश झालसा सचिव कुमारी रंजना को दिया। इसके बाद झालसा सचिव के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एक टीम साथ जांच के लिए जेल पहुंचे।

    जांच के दौरान टीम ने पीड़ित महिला से पूरे मामले में पूछताछ की। जिसमें महिला ने पूरी आपबीती की जानकारी दी है। इस मामले में टीम ने पीड़ित के अलावा आरोपितों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की है। उक्त रिपोर्ट झालसा को भेजी जा रही है।

    इस रिपोर्ट को झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद को सौंपा जाएगा। जिस पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इस घटना को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी।

    उन्होंने होटवार जेल में पदस्थापित जेल अधीक्षक पर जेल में बंद महिला बंदी के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला गर्भवती हो गई है। बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

    बाबूलाल ने दावा किया है कि पीड़िता को बीमारी और इलाज के बहाने गुप्त स्थानों तथा अस्पतालों में ले जाकर गर्भ और फारेंसिक साक्ष्य को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल आईजी इस पूरे मामले को दबाने, फाइलों को गायब करने और संबंधित अधिकारियों को संरक्षण देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।