Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: '...इस वजह से हेमंत सोरेन गिरफ्तार', चंपई सोरेन ने बता दी पूरी सच्चाई; बोले- काम देख पेट में...

    By Sandeep Keshri Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 06:43 PM (IST)

    गढ़वा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के विकास के लिए किए ...और पढ़ें

    Hemant Soren: '...इस वजह से हेमंत सोरेन गिरफ्तार', चंपई सोरेन ने बता दी पूरी सच्चाई; (फाइल फोटो)
    Hemant Soren: '...इस वजह से हेमंत सोरेन गिरफ्तार', चंपई सोरेन ने बता दी पूरी सच्चाई; (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड की जनता मन छोटा नहीं करें- चंपई सोरेन
    2. 30 लाख लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली- चंपई सोरेन

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्य को देखकर भाजपा (BJP) के पेट में दर्द हो रहा है। इसलिए, साजिश के तहत फंसाकर उन्हें जेल भेज दिया गया, मगर झारखंड की जनता अपना मन छोटा नहीं करें। हम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

    उक्त बातें गढ़वा प्रखंड के डूमरो मैदान में अबुआ आवास को लेकर आयोजित प्रमंडलीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कही। इस दौरान गढ़वा, पलामू व लातेहार जिले के 28,903 लाभुकों के बीच अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

    सीएम (CM) ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां, ईडी (ED) आदि भाजपा (BJP) के एजेंंट के रूप में काम कर रही है। इसके माध्यम से सरकार पर दबाव बनाना जाता है, मगर हम आदिवासी मूलवासी झुकने वाले नहीं, भले ही जेल चले जाएं। केंद्र सरकार झारखंड को उसका हक व सम्मान नहीं दे रही है। राज्य में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है।

    आठ लाख पीएम आवास (PM Awas) के लाभुकों की सूची तैयार है, मगर राशि रोक दी गई है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की है, जिसके तहत 20 लाख गरीबों को तीन कमरे व रसोई के साथ घर मिलेगा। पूर्व में 21 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली दी जा रही थी। अब 125 यूनिट मुफ्त किए जाने पर 30 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी।

    खबरें और भी

    हेमंत व ईडी पर केंद्रित रहा सभी नेताओं का भाषण

    डूमरो में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, मणिका विधायक रामचंद्र सिंह ने संबोधित किया। सभी का भाषण ईडी, हेमंत सोरेन व भाजपा की साजिश के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा।

    सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इस सरकार में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके पूर्व की डबल इंजन की सरकार ने काम नहीं किया हमने विकास को गति दी।

    मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह सरकार हेमंत पार्ट टू की सरकार है तथा उनके कार्यों को हम आगे बढ़ाएंगे। साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है तथा प्रताड़ना दिया जा रहा है। हम उनके सपने को पूरा करेंगे। राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी।

    भाजपा की सरकार ने झारखंड को सोने की चिडियां समझ कर लूटा। बिहार, मराराष्ट्र, गोवा , मणिपुर ने भाजपा के डर से समझौता कर लिया मगर झारखंड सरकार झुकने वाली नहीं है। गढ़ृवा में जो भी कार्य हुए हैं उसका श्रेय पूरी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन को जाता है।

    ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: हरियाणा के विशाल स्कोर के आगे झारखंड नतमस्तक, 119 रन के स्कोर पर नौ बल्लेबाज लौटे पैवेलियन 

    ये भी पढ़ें: झारखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत! चंपई सोरेन ने दी करोड़ों की सौगात, लोन माफ करने को लेकर भी कह दी बड़ी बात