Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024 : चुनावी महासंग्राम में 'राम' नाम का सहारा, भाजपा को 11 पर भरोसा और कांग्रेस का 9 पर 'हाथ'

    Updated: Wed, 22 May 2024 01:33 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में सभी दल पूरी ताकत से अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं। इस बीच भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों सहित ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: चुनावी महासंग्राम में 'राम' नाम का सहारा, भाजपा को 11 पर भरोसा; कांग्रेस का 9 पर 'हाथ'
    Lok Sabha Election: चुनावी महासंग्राम में 'राम' नाम का सहारा, भाजपा को 11 पर भरोसा; कांग्रेस का 9 पर 'हाथ'

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव में भाजपा से सीता, भरत, महेश व विष्णु ठोक रहे ताल
    2. कृष्ण दिखा रहे अपनी कला, अभिमन्यु भी समराग्नि में

    राजेश पाण्डेय, रांची। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा के चुनावी संग्राम में राम नाम का प्रताप दिख रहा है। भाजपा के 11 राम महायुद्ध लड़ रहे हैं। पार्टी के दो सहयोगी दलों के दो और राम ताल ठोक रहे हैं।

    कांग्रेस के भी नौ राम रणक्षेत्र में हुंकार भर रहे हैं। मैदान में पूरी ताकत से सीता और भरत भी हैं। इसके अलावा विष्णु व महेश चुनावी समर में कूद पड़े हैं।

    अर्जुन भी लक्ष्य की ओर निशाना साधे हुए हैं। कृष्ण का पराक्रम नज़र आ रहा हैऔर रणकौशल दिखाने के लिए समराग्नि में अभिमन्यु भी हैं।

    दुर्गा, काली, लक्ष्मी, विष्णु व शंकर भी रण में

    विष्णु दत्त को खजुराहो से भाजपा), विष्णु पद रे को अंडमान निकोबार द्वीप समूह से भाजपा और एमके विष्णु प्रसाद- कुड्डालोर को कांग्रेस ने चुनावी लड़ाई में विजय के लिए उतारा है।

    दुर्गा दास उइके - बैतूल (भाजपा), काली सेट्टी अलप्पा नायडू - विजय नगरम (टीडीपी) व काली चरण सिंह- चतरा (भाजपा), सीता सोरेन - दुमका (भाजपा), कन्हैया कुमार- उत्तर पूर्व दिल्ली (कांग्रेस), लक्ष्मी नारायण-अनंतपुर (टीडीपी), राधेश्याम राठिया रायगढ़ (भाजपा) महासमर में संघर्ष कर रहे हैं।

    शंकर लालवानी इंदौर (भाजपा), सी रघुनाथ- कन्नूर (भाजपा) से हैं। महादेव जानकर - परभनी राष्ट्रीय समाज पक्ष, महेश कश्यप - बस्तर भाजपा व अभिमन्यु सेठी- भद्रक भाजपा से चुनावी दंगल में हैं।

    कांग्रेस व भाजपा से दो-दो राहुल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के प्रमुख चेहरा हैं। चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। वायनाड व रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

    कांग्रेस ने चुरू सीट से राहुल कस्वां को मैदान में उतारा है। उधर, भाजपा ने भी दो स्थानों क्रमश: मुंबई साउथ सेंट्रल से राहुल शेलवे व दामोह से राहुल लोधी पर विश्वास जताया है।

    भाजपा का चार अरुण व तीन अर्जुन पर दांव

    भाजपा ने अरुण उदय पाल चौधरी उलूबेरिया, अरुण भारती जमुई (लोजपा), अरुण गोविल मेरठ व अरुण कुमार सागर को शाहजहांपुर से टिकट दिया है। अर्जुन सिंह बैरकपुर, अर्जुन मुंडा खूंटी व अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से लक्ष्य को भेदने के लिए लड़ाई में उतरे हैं।

    खबरें और भी

    भाजपा के पांच संजय और छह अशोक

    भाजपा ने संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण, संजय टंडन चंडीगढ़, संजय सेठ रांची, संजय पाटिल सांगली, संजय मांडलिक कोल्हापुर व बांदी संजय कुमार को करीमनगर लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

    वहीं, पार्टी ने अशोक कुमार यादव मधुबनी, अशोक तंवर सिरसा, अशोक महादेव राव नेते गढ़चिरोली चिमूर, अशोक कंडारी जामनगर व अशोक पुरकैत को मथुरापुर से संघर्ष के लिए मैदान में उतारा है।

    युद्धभूमि में कौन-कौन कृष्ण

    इस महासंग्राम में लवु श्रीकृष्ण देवरायलु - नरसारावापेट (तेदेपा), टी कृष्णा प्रसाद - पापट्ला (तेदेपा), कृष्ण पाल गुर्जर - फरीदाबाद (भाजपा), यदुवीर कृष्ण दत्त - मैसूर (भाजपा), प्रफुल्ल कृष्णन- वडकरा (भाजपा), सी कृष्ण कुमार - पलकड़ (भाजपा), जी. कृष्ण कुमार-कोल्लम (भाजपा), जी वामसी कृष्ण - पेद्दापल्ले (कांग्रेस), कृष्णानंद त्रिपाठी - चतरा (कांग्रेस) व केए उन्नीकृष्णन- चालकुडी (भारत धर्मजना सेना ) अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में कौशल दिखा रहे हैं।

    भरत पर भाजपा-कांग्रेस का भरोसा

    भरत सिंहजी डाभी- पाटन (भाजपा), भरत सुतारिया - अमरेली (भाजपा) व भरत सिंह कुशवा - गवालियर (भाजपा) से अपनी ताकत को दिखा रहे हैं। भरत मकवाना - अहमदाबाद पश्चिम (कांग्रेस) से अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand News : छठे चरण के चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, विरोधियों को मनाने के लिए कर रहे गुपचुप बैठक

    छठे चरण से आइएनडीआइए को अधिक उम्मीद, जीत हासिल करने के लिए झोंक दी पूरी ताकत; प्रचार के लिए आ रहीं प्रियंका गांधी