विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड में अहम जिम्मेदारी, BJP ने चला बड़ा दांव!

Published: Mon, 17 Jun 2024 02:30 PM (IST)

इसी साल के अंत मे झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू ...और पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड में अहम जिम्मेदारी।
शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड में अहम जिम्मेदारी।

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा सह प्रभारी होंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कार्यकर्ताओं और आमलोगों दोनों से कनेक्ट रखने वाला नेता माना जाता है। जबकि असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं और अपने कड़े बयानों के लिए जाने जाते हैं।

पूर्व में कांग्रेसी रहे हिमंता को अब भाजपा नें हिंदुत्व का हार्डलाइनर भी माना जाता है। भाजपा नेतृत्व ने दो मजबूत नेताओं को झारखंड की जिम्मेदारी देकर यह बताया है कि राज्य विधानसभा चुनाव में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

मध्यप्रदेश मॉडल से जीत मिलने की उम्मीद शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिला चुके हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सभी नेताओं को बूथ जीतने की जिम्मेदारी तय की थी। इस मॉडल में प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के नेताओं को सीट जीतने का नहीं बल्कि बूथ जीतने का लक्ष्य दिया गया था।

इस रणनीति का परिणाम सकारात्मक आया और भाजपा ने मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाई। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने झारखंड की दो सीटों दुमका और गोड्डा में इस माडल को आजमाया था। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा अंतिम चरण के चुनाव वाली इन दोनों सीटों पर सप्ताह भर तक कैंप कर रहे थे।

गोड्डा सीट पर भाजपा को मिली जीत में इस माडल की बड़ी भूमिका रही। दुमका में हालांकि पार्टी हार गई, लेकिन यहां झामुमो के जीतने का मार्जिन कम रहा। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने गोड्डा लोकसभा सीट पर रोड शो और जनसभा दोनों की थी।

ये भी पढ़ें- कल दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति तय करने जुटेंगे BJP नेता, नए प्रभारी और केंद्रीय नेतृत्व की होगी बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।