यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति तय करने जुटेंगे BJP नेता, नए प्रभारी और केंद्रीय नेतृत्व की होगी बैठक
Jharkhand Assembly Election 2025 केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को प्रदेश में जीत का ब्लूप्रिंट लेकर बुलाया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त ...और पढ़ें

HighLights
- विधानसभा में जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य के भाजपा नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया
- चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्व सरमा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बीएल संतोष की होगी बैठक
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा समेत पूरी टीम मंगलवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बैठक कर रही है।
केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को प्रदेश में जीत का ब्लूप्रिंट लेकर बुलाया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सामने प्रजेंटेशन के बाद इसपर विस्तृत चर्चा होगी।
लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर मिली बढ़त को जारी रखते हुए कैसे सीटों और वोट की संख्या बढ़ाई जाए इसपर बैठक में चर्चा होगी। हालांकि बैठक में आजसू पार्टी से गठबंधन पर चर्चा नहीं होगी। इसमें जयराम महतो को लोकसभा चुनाव में मिले वोट और भाजपा पर इसके असर की समीक्षा हो सकती है।
बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से हो सकती है मुलाकात
प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात हो सकती है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहा है।
मंगलवार की बैठक के नतीजों से गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराने और उनका निर्देश लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा का झारखंड दौरा जून के आखिरी सप्ताह में होगा।
प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव में हारने वाली सीटों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें सामने आई कमियों को दूर करने पर भी इस बैठक में विचार होगा।
यह भी पढ़ें -