Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP के साथ होगा खेला? केंद्र में मंत्री पद न मिलने पर AJSU प्रमुख ने दिया बड़ा संकेत

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 07:36 PM (IST)

    Jharkhand Politics आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी का रोडमैप एकदम तैयार है। सुदेश महतो झारखंड में नि ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: आजसू प्रमुख सुदेश महतो। (फाइल फोटो)
    Jharkhand Politics: आजसू प्रमुख सुदेश महतो। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुदेश महतो बोले- भाजपा के साथ गठबंधन, लेकिन तैयारी पूरे राज्य में करेंगे
    2. सुदेश 16 अगस्त से पूरे राज्य में निर्माण यात्रा पर निकलेंगे
    3. विधानसभा चुनाव को लेकर हमारा रोडमैप तैयार: सुदेश

    राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी का रोडमैप तैयार है। भाजपा के साथ उनके दल का गठबंधन है, लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरे राज्य में करेंगे।

    पार्टी किस विषय और कार्यक्रम को लेकर चुनाव में आगे बढ़ेगी, इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। एक दिन पूर्व पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक के बाद सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए सुदेश ने चुनाव से पहले पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। सुदेश ने कहा,

    राज्य के लोगों के विचारों से जुड़ना हमारी प्राथमिकता है। साढ़े चार वर्ष में राज्य सरकार की नीतियों और कामकाज के तौर तरीके से राज्य में निराशा है। उनकी उपलब्धि यही है कि सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री जेल में हैं।

    स्‍थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी आजसू

    पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सुदेश ने कहा कि 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस को राज्यभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो के माध्यम से युवाओं को झारखंड के गठन के उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा।

    इसी दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम सौ-सौ पौधे लगाए जाएंगे। 26 जून से चुल्हा प्रमुखों तथा ग्राम प्रभारियों को शपथ दिलाई जाएगी। 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर हूल के महानायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके सपने साकार करने के संकल्प लिए जाएंगे।

    खबरें और भी

    आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर रांची में राज्य भर के लाखों नौजवान का जुटान होगा। इसमें मिशन- 2024 को सफल बनाने के लिए संकल्प लिए जाएंगे। नौ अगस्त को आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी अखड़ा का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा।

    सुदेश 16 अगस्त से पूरे राज्य में निर्माण यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा दो अक्‍टूबर तक चलेगी। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, प्रवक्ता सुधीर कुमार, आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

    केंद्र में पद नहीं मिलने पर बोले- इंतजार कीजिए

    आजसू को अभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में बर्थ मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सम्मिलित नहीं किए जाने के सवाल पर सुदेश ने इतना ही कहा कि इंतजार कीजिए। बताते चलें कि चंद्रप्रकाश चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।

    यह भी पढ़ें - 

    PM Modi: 'प्रधानमंत्री मोदी यहां से चुनाव हार गए', BJP की कद्दावर नेता का बड़ा बयान; सियासी पारा हाई!

    Jharkhand Election: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड़ में अहम जिम्मेदारी, BJP ने चला बड़ा दांव!