Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने कस ली कमर, अब इस नई रणनीति से विपक्षियों को भेदने की तैयारी

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 07:41 PM (IST)

    Lok Sabha Poll 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सभी दलें अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस दौरान सभी पार्टियां जीत को लेकर रणनीति बनाना शु ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने कस ली कमर, अब इस नई रणनीति से विपक्षियों को भेदने की तैयारी
    लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने कस ली कमर, अब इस नई रणनीति से विपक्षियों को भेदने की तैयारी

    HighLights

    1. देशभर के सात लाख गावों में आयोजित होना है कार्यक्रम
    2. प्रधानमंत्री मोदी भी अभियान में किसी गांव का दौरा करेंगे

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने बुधवार को गांव चलो अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक की। अगले महीने 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता राज्य के 32 हजार गावों में प्रवास करेंगे और बूथ स्तर पर जाकर लोगों को नरेन्द्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे।

    पार्टी का यह कार्यक्रम देशभर के सात लाख गावों में आयोजित होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस अभियान में किसी गांव का दौरा करेंगे। अपने 3-4 फरवरी के झारखंड प्रवास में प्रधानमंत्री इस अभियान के तहत किसी गांव में जा सकते हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने क्या कुछ कहा 

    इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी सीटों का रिकॉर्ड बनाएगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है।

    मोदी सरकार में गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोगों को इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जाएं,उन्हे मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दें।

    खबरें और भी

    गांव चलो अभियान के चार राज्यों बिहार,झारखंड,ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि गांव चलो अभियान सर्व व्यापी, सर्व समावेशी,सर्व स्पर्शी भाजपा के प्रत्यक्ष दर्शन का अभियान है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में वातावरण है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गांव चलो अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव में निवास करती है। ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है।

    प्रवासी कार्यकर्ताओं को ये मिला निर्देश

    अभियान में बूथ समिति की बैठक, नव मतदाताओं से संपर्क,मतदाता सूची निरीक्षण, नए पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क,जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं से संपर्क,गांव के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक,संगठनों,स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क,मठ मंदिरों से संपर्क ,दलित ,आदिवासी बस्तियों में संपर्क ,शहीद परिवारों से संपर्क जैसे कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता गांव में एक बार फिर से मोदी सरकार के का दीवार लेखन भी करेंगे।

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डा. प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी ,गांव चलो अभियान के सह संयोजक डा. राकेश भास्कर,सुरेश साहू सहित जिलाध्यक्ष,गांव चलो अभियान के जिला संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें: 'Karpoori Thakur को 'भारत रत्न' समाज के हर वर्ग का सम्मान', झारखंड के इस नेता ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ


    ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- सास की सेवा करना बहू का कर्तव्य, मनुस्मृति और यजुर्वेद का दिया हवाला