Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में उपचुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, इस रणनीति से फतह की तैयारी

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 09:01 PM (GMT+05:30)

    लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ उपचुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। झारखंड की गांडेय सीट पर चुनाव होना है। अब इस सीट पर उपचुनाव को लेकर भारती ...और पढ़ें

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में उपचुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, इस रणनीति से फतह की तैयारी
    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में उपचुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, इस रणनीति से फतह की तैयारी

    HighLights

    1. BJP में प्रत्याशी चयन के लिए होगी चुनाव कमेटी की बैठक
    2. सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद गांडेय सीट खाली हुई

    राज्य ब्यूरो, रांची। गिरिडीह जिले के गांडेय उपचुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे उपचुनाव को भाजपा एक अवसर की तरह देख रही है।

    पार्टी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री समेत दूसरे बड़े नेताओं का दौरा होगा। इसका फायदा गांडेय उपचुनाव में उठाया जाएगा। बता दें कि झामुमो विधायक रहे सरफराज अहमद के त्यागपत्र देने के बाद गांडेय की सीट खाली हुई है और चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

    प्रत्याशी चयन के लिए होगी चुनाव कमेटी की बैठक

    भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर जल्द ही चर्चा होगी। होली के पहले ही चुनाव समिति की बैठक आयोजित होने की संभावना है। पिछले चुनाव में यहां से प्रत्याशी रहे जयप्रकाश वर्मा अब झामुमो में शामिल हो गए हैं।

    ऐसे में पार्टी किसी दूसरे नेता के नाम पर विचार करेगी। गिरिडीह जिले में भाजपा मजबूत स्थिति में है, लेकिन गांडेय सीट से झामुमो गठबंधन प्रत्याशी कौन होगा, इस पर भी भाजपा की चुनावी रणनीति तय होगी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पड़ोसी राजधनवार विधानसभा से विधायक हैं। इसलिए, गांडेय उपचुनाव को पार्टी गंभीरता से ले रही है।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election: बिहार से सेट होगा झारखंड का फॉर्मूला, सीट शेयरिंग पर JDU के दिग्गज नेता ने दिया बड़ा अपडेट

    Lok Sabha Elections: झामुमो के दबाव में झुकेगी कांग्रेस? गठबंधन में खींचतान जारी, समझें क्या है सियासी समीकरण