यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन और आलमगीर के बारे में BJP ने क्या कह दिया ऐसा? झारखंड में अब आएगा सियासी भूचाल
सरकार बनते ही भाजपा ने झारखंड में झामुमो को खूब सुनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भा ...और पढ़ें

HighLights
- झामुमो अपनी चिंता करे, सिर्फ लूट के लिए आदिवासी-मूलवासी की रट: भाजपा
- झामुमो को मंत्री मिथलेश ठाकुर पर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए- भाजपा
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Politics News Hindi भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा की बजाय मोर्चा अपनी चिंता करे। सिर्फ लूट के लिए झामुमो को आदिवासी-मूलवासी की याद आती है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री आलमगीर आलम दोनों भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।
झामुमो को आदिवासी-मूलवासी की याद आ रही है- भाजपा
उन्होंने कहा कि आदिवासियों का समर्थन लेकर यह सरकार राज्य को लूटने में लगी है। सरकार की प्राथमिकता में सिर्फ स्वयं का विकास है। तमाम लीज सिर्फ सोरेन परिवार के सदस्यों और उनके करीबियों को मिला। आदिवासी-मूलवासी अपने आप को इस सरकार में ठगा महसूस कर रहे हैं।
Jharkhand News उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव के कारण झामुमो को आदिवासी-मूलवासी की याद आ रही है। थोड़ा मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता के विषय में भी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। झामुमो का केडी सिंह, मुक्तिनाथ उपाध्याय और आरके आनंद जैसे लोगों को राज्यसभा भेजने का पुराना रिकॉर्ड रहा है।
विधानसभा क्षेत्रों में 50 सीटों पर इस बार एनडीए आगे रहा- भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विश्वास ,सबका विकास है। भाजपा की केंद्रीय कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान दिया गया है।
खबरें और भी
लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में 50 सीटों पर इस बार एनडीए आगे रहा। राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में उम्मीदवार को जीत नही दिला सके। यह गठबंधन सत्ता में रहने के बाद भी सिर्फ 29 सीटों पर सिमट गया।