यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajya Sabha Election 2024 के लिए BJP नेता का नामांकन के बाद आई प्रतिक्रिया, बोले- पार्टी मां की तरह...
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने नामांकन के बाद झारखंड विधानसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके लिए मां की तरह है। मां का ऋण क ...और पढ़ें

HighLights
- बाबूलाल मरांडी ने कहा- उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनेंगे प्रदीप
- आजसू सहित सहयोगी विधायकों को बाबूलाल मरांडी ने धन्यवाद दिया
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने नामांकन के बाद झारखंड विधानसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके लिए मां की तरह है। मां का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।
नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदीप वर्मा का निर्विरोध चुना जाना तय है। देश में झारखंड के राज्यसभा चुनाव को लेकर एक सुखद संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदीप वर्मा झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज उच्च सदन में बनेंगे। बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा चुनाव में सहयोग के लिए आजसू सहित सहयोगी विधायकों को भी धन्यवाद दिया।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदीप वर्मा जैसे समर्पित और सेवाभावी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ता को सम्मान दिया है।
नेता प्रतिपक्ष के आवास से विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक
प्रदीप वर्मा का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए एनडीए विधायक नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के धुर्वा स्थित आवास पर जुटे। जलपान के बाद विधायक बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचे।
विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों तथा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और अबकी बार 400 पार के नारे लगाए।
ये भी पढें-
Hemant Soren: एक और मुश्किल में हेमंत सोरेन! ED की शिकायत पर CJM कोर्ट ने जारी किया समन
'आपने चमत्कार कर दिया...', CAA-NRC की अधिसूचना पर कांग्रेस नेता का रिएक्शन; गर्मी में चढ़ाएगा पारा