Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आपने चमत्कार कर दिया...', CAA-NRC की अधिसूचना पर कांग्रेस नेता का रिएक्शन; गर्मी में चढ़ाएगा पारा

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:42 PM (IST)

    नागरिकता संसोधन अधिनयम कानून की अधिसूचना सोमवार को जारी की गई है। अब ऐसे में सीएए-एनआरसी को लेकर देश भर में बयानबाजी शुरू हो गई है। ममता बनर्जी से लेक ...और पढ़ें

    'आपने चमत्कार कर दिया...', CAA-NRC की अधिसूचना पर कांग्रेस नेता का रिएक्शन
    'आपने चमत्कार कर दिया...', CAA-NRC की अधिसूचना पर कांग्रेस नेता का रिएक्शन

    HighLights

    1. 'CAA लागू होने से आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय में गलत संदेश गया'
    2. हमारे देश में अनावश्यक बिल क्यों लागू कर रहे हैं?- इरफान अंसारी

    पीटीआई, रांची। CAA-NRC नागरिकता संसोधन अधिनयम कानून की अधिसूचना सोमवार को जारी की गई है। अब ऐसे में सीएए-एनआरसी को लेकर देश भर में बयानबाजी शुरू हो गई है।

    ममता बनर्जी से लेकर कई बड़े नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब ऐसे में नागरिकता संसोधन अधिनियम कानून की अधिसूचना जारी होने पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक में गलत संदेश गया- इरफान 

    उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है और कहा कि सीएए लागू होने से आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय में गलत संदेश गया है। ये लोग काफी आक्रोशित हैं। केंद्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि वे हमारे देश में अनावश्यक बिल क्यों लागू कर रहे हैं?

    इरफान अंसारी ने आगे कहा कि इससे पहले भी आदिवासी समाज झारखंड में सड़क पर उतर आया था। ऐसे बिल की देश को आवश्यकता नहीं है। आप देश को तोड़ना चाहते हैं। आपको रोजगार का एक्ट लाना चाहिए। आपको भाईचारे को मजबूत करने का कानून लाना चाहिए। आप क्या सोच रहे हैं कि आपने चमत्कार कर दिया?

    उन्होंने आगे कहा कि इसका विरोध करूंगा। ये तरीका ठीक नहीं है। चुनाव खत्म होने के बाद किसान बिल की तरह फिर से पीछे मुड़ जाएंगे। कहीं ना कहीं ये चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाया गया है ताकि अपनी खामियों का छोड़कर इसी में उलझ जाए। 

    ये भी पढ़ें- 

    'वो केवल राजनीतिक चश्मे से...', अर्जुन मुंडा CAA-NRC पर बयानों से भड़के, ममता बनर्जी को सुना दी खरी-खोटी   

    PM Modi कल देश को 10 नए वंदे भारत की देंगे सौगात, झारखंड को भी मिलेगा 'स्पेशल गिफ्ट'

    खबरें और भी