Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'JMM का मतलब...जमीन मारो मोर्चा', BJP ने झामुमो को दिया नया नाम; हेमंत सोरेन पर कही ये बात

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 06:50 PM (IST)

    Jharkhan Politics भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मु्क् ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: 'JMM का मतलब...जमीन मारो मोर्चा', BJP ने झामुमो को दिया नया नाम (फाइल फोटो)
    Jharkhand Politics: 'JMM का मतलब...जमीन मारो मोर्चा', BJP ने झामुमो को दिया नया नाम (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड की जनता लोकसभा चुनाव में जवाब देगी- अजय आलोक
    2. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 14 लोकसभा सीटों पर जीत का किया दावा

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने जेएमएम का नया नामकरण जमीन मारो मोर्चा किया है। रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद किसी व्यक्ति को देश में सहानुभूति नहीं मिलती।

    उन्होंने कहा कि झामुमो के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो जेल में बंद हैं, उन्हें किसी तरह का चुनावी फायदा नहीं मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

    अजय आलोक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य बनाया था। झारखंड और छत्तीसगढ़ दो राज्य एक साथ बने। छत्तीसगढ़ में 15 साल लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, इससे छत्तीसगढ़ एक विकसित प्रदेश बन गया।

    झारखंड को बनाने में बहुत लोगों ने कुर्बानियां दी- अजय आलोक

    उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री को चुना और वहीं, मुख्यमंत्री आदिवासियों की 8.5 एकड़ जमीन को कब्जा करके बैठे हुए हैं। यह सिर्फ एक मामला है, झारखंड में ऐसा न जाने कितने मामले होंगे।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में बहुत लोगों ने कुर्बानियां दी। राजद नेता लालू यादव ने तो कह दिया था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा। आज झामुमो और राजद दोनों दल कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड हमने बनाया है और हम ही इसे गढ़ेंगे।

    राज्य की जनता इस चुनाव में जवाब देगी- अजय आलोक

    उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी इस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने, जिनके कार्यकाल को राज्यवासी अभी तक भूल नहीं पाए हैं। आरोप लगाया कि एसएआर कोर्ट के नाम पर आदिवासियों के लिए स्पेशल रेगुलेशन कोर्ट बनाकर उस कोर्ट से अपनी ही जमीन के मामले में फैसला करवाते रहे और आज ये लोग कहते है केंद्र तंग कर रही है।

    अजय आलोक ने कहा कि राज्य की जनता इस चुनाव में जवाब देगी। लोकसभा चुनाव में भी और राज्य की आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता जवाब देगी। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में झारखंड में विधानसभा चुनाव में वापस पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 

    ये भी पढ़ें- 

    Everest Base Camp पर पहुंचा झारखंड का लाल, 10 दिन में पूरी कर ली 17,598 फीट की चढ़ाई

    Jharkhand Politics: 'BJP की गारंटी सिर्फ लूट की...', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला; कही चुभने वाली बात