Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होली के बाद झारखंड में बढ़ेगी BJP की चुनावी हलचल, योगी आदित्‍यनाथ से लेकर हेमंत बिस्‍वा सरमा कई दिग्‍गज लेंगे एंट्री

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 07:41 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 बीते कई दिनों से झारखंड में चुनावी हलचल देखने को मिल रही है। आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। हा ...और पढ़ें

    योगी आदित्‍यनाथ और हेमंत बिस्‍वा सरमा की फाइल फोटो।
    योगी आदित्‍यनाथ और हेमंत बिस्‍वा सरमा की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. केंद्रीय नेताओं की सभा और प्रदेश के नेताओं के दौरे से चुनाव प्रचार को दी जाएगी गति।
    2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं की बड़ी सभाएं हो सकती हैं।
    3. राज्य भाजपा की योजना सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार रथ रवाना करने की है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार को तेज करने की रणनीति बनाई है। अब केंद्रीय नेताओं की सभा और प्रदेश के नेताओं के दौरे से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान को गति दी जाएगी।

    भाजपा के ये दिग्‍गज झारखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

    हालांकि झारखंड में चुनाव चौथे चरण से प्रारंभ होने हैं लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं की बड़ी सभाएं हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्‍वा सरमा के भी झारखंड में प्रचार करने की योजना है।

    राज्य में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा होंगे स्टार प्रचारक

    लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, हाल ही में शामिल हुई सीता सोरेन स्टार प्रतारक होंगी। हालांकि इसके लिए अभी आधिकारिक सूचना जारी होनी बाकी है, लेकिन इन नेताओं का क्षेत्र में दौरा और कार्यक्रम होगा। अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी स्वयं भी उम्मीदवार हैं। बाबूलाल मरांडी झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी प्रचार करने जाएंगे।

    लोकसभा क्षेत्रों के लिए चलेगा प्रचार रथ

    राज्य भाजपा की योजना सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार रथ रवाना करने की है। डिजिटल स्क्रीन के साथ यह रथ लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा। प्रखंड स्तर पर चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा ग्रामीण मतदाताओं से भी सीधे संपर्क की योजना बना चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Accident News: चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर सड़क हादसा! ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो को कुचला, एक घायल

    यह भी पढ़े: BJP Candidate List: झारखंड में तीन सीट पर BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, हेमंत की भाभी का नाम फाइनल, जानें किसका कटा पत्ता