Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Budget Session: खाली रहेगी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी, बजट सत्र के दौरान सदन में दिखेगा प्रभाव

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 07:36 PM (IST)

    Jharkhand Budget Session झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रहेगी क्योंकि भाजपा ने अभी तक विधायक दल का नेता घोषित नहीं किया ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. अभी तक भाजपा तय नहीं कर पाई है पार्टी विधायक दल का नेता
    2. भाजपा विधायक दल के नेता को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

    राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रहेगी। इसकी वजह है कि विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अभी तक विधायक दल का नेता घोषित नहीं किया है।

    भाजपा विधायक दल के नेता को सदन में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिलेगी। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सत्ता पाने में पिछड़ी भाजपा इस मोर्चे पर भी देर करती हुई नजर आ रही है।

    पहले संभावना जताई जा रही थी कि बजट सत्र के पूर्व ही विधायक दल के नेता की घोषणा की जा सकती है। उधर सुप्रीम कोर्ट ने भी संवैधानिक पदों पर बहाली के लिए नेता प्रतिपक्ष का कोरम पूरा नहीं होने को देखते हुए इस बाबत निर्देश दिया था। उसपर भी अमल नहीं हो पाया है।

    इसे लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा हमलावर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के मुताबिक भाजपा को राज्य की जनता ने नकार दिया है।

    भाजपा की नजर आरंभ से झारखंड के संसाधनों की लूट पर रही है। राज्य हित से भाजपा के नेताओं को कोई लेनादेना नहीं है। उधर भाजपा ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए समय पर निर्णय की बात की है।

    पार्टी के नेताओं के मुताबिक इसपर केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है। हालांकि सदन में भाजपा के समक्ष समन्वय का संकट पैदा हो सकती है। ऐसे में बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह सरीखे वरिष्ठ नेताओं पर दारोमदार होगा।

    राजग में भी समन्वय नहीं

    • विधानसभा का चुनाव भाजपा के नेतृत्व में राजग ने मिलकर लड़ा था। तालमेल के तहत आजसू पार्टी, जदयू और लोजपा (रामविलास) को भी सीटें दी गई थी।
    • आजसू पार्टी, जदयू और लोजपा (रामविलास) से एक-एक विधायक चुनकर आए हैं। संभावना थी कि राजग समन्वय बनाकर विधानसभा के भीतर सत्तापक्ष की घेराबंदी करेगा।
    • भाजपा द्वारा विधायक दल का नेता चयन नहीं हो पाने के कारण इसपर बात नहीं आगे बढ़ पाई है। अभी तक इनकी कोई संयुक्त बैठक भी नहीं हो पाई है।

    प्रकृति और संस्कृति से महान है भारत: बाबूलाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 119वां संस्करण सुनने के बाद कहा कि यह भारत की प्रकृति और संस्कृति को समाहित किए हुए थी।

    बाबूलाल मरांडी ने रांची महानगर के हरमू मंडल स्थित विद्यानगर में कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत की संस्कृति महिला सम्मान की है। नारी तू नारायणी की हमारी विरासत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा जिसे 8 मार्च को महिला दिवस पर और मजबूत किया जाएगा।

    मरांडी ने कहा कि भारत की भौगोलिक रचना प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा है। बाघों का संरक्षण मानवता का संरक्षण है। प्रकृति पर ही मानवता टिकी है। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में इसका संदेश दिया है।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड में आज होगी भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठक, बजट सत्र के लिए बनेगी रणनीति

    'झामुमो को सपोर्ट करें, लेकिन...'; झारखंड कांग्रेस प्रभारी के नए बयान से तेज हुई सियासी हलचल

    खबरें और भी