Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय सीट पर होगा उपचुनाव, 20 मई को होगी वोटिंग

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:47 PM (IST)

    Jharkhand By-Election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। सात चरणों में देशभर में लोकसभा चुनाव होंगे। झारखंड में चार चरणों में चुनाव ...और पढ़ें

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय सीट पर होगा उपचुनाव
    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय सीट पर होगा उपचुनाव

    HighLights

    1. झारखंड में चौथे से सातवें चरण में चुनाव होगा।
    2. गांडेय सीट पर 19 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand By-Election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। सात चरणों में देशभर में लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं, झारखंड में चार चरण में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 28 मार्च को जारी अधिसूचना होगी।

    वहीं, लोकसभा के अलावा झारखंड में एक सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को उपचुनाव होना है। वहीं, इसका भी परिणाम चार जून को जारी किया जाएगा।

    आपको बता दें कि झारखंड में गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हुई थी।

    चौथे से सातवें चरण में चुनाव होगा

    झारखंड में चौथे से सातवें चरण में चुनाव होगा। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में चौथे चरण में चुनाव होगा। चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में पांचवें, गिरिडीह, धनबाद, रांची तथा जमशेदपुर में छठे चरण में चुनाव होगा। संताल की तीन सीटें राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में अंतिम एवं सातवें चरण में चुनाव होगा।

    झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 मई, दूसरे चरण का चुनाव 20 मई, तीसरे चरण का चुनाव 25 मई तथा चौथे चरण का चुनाव एक जून को होगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Date : झारखंड में किस सीट पर कब होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान? यहां पढ़िए हर जानकारी

    Jharkhand Cabinet Meeting: चंपई कैबिनेट की बैठक में 53 एजेंडों पर मुहर, स्कूली बच्चों को लेकर बड़ा एलान