Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cabinet Expansion: झारखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, 12वें मंत्री का हो सकता है चयन; किसे मिलेगी जगह?

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 05:44 PM (IST)

    झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच आज नई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। चंपई सोरेन की सरकार के पक्ष में कुल 47 वोट पड़े तो वहीं विपक्ष में 29 वोट प ...और पढ़ें

    Cabinet Expansion: झारखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, 12वें मंत्री का हो सकता है चयन; किसे मिलेगी जगह?
    Cabinet Expansion: झारखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, 12वें मंत्री का हो सकता है चयन; किसे मिलेगी जगह?

    HighLights

    1. चंपई सोरेन की सरकार के पक्ष में कुल 47 वोट पड़े
    2. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विधानसभा में विधायकों के साथ हुई चर्चा

    राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो, कांग्रेस तथा राजद के गठबंधन वाली चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद हुए मतदान में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि इसके विरुद्ध महज 29 विधायकों ने वोट डाले।

    इस तरह नई सरकार ने अपना बहुमत हासिल कर लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तीनों दलों के सभी विधायकों (स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को छोड़कर) ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाले, जबकि भाजपा के 25, आजसू के तीन सुदेश महतो, लंबोदर महतो और सुनीता चौधरी तथा नेशनल कांग्रेस पार्टी के एक विधायक कमलेश सिंह ने विश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया।

    सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने खड़े होकर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। इस क्रम में राज्यपाल कई बार असहज भी हुए।

    उन्होंने पूछा कि उनकी क्या परेशानी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम व सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक लोबिन हेम्ब्रम को छोड़कर सभी राज्यपाल के अभिभाषणा के दौरान खड़े रहे। यहां तक कि हेमंत भी खड़े रहे। सत्ता पक्ष के विधायकों के नारेबाजी के बीच ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया।

    खबरें और भी

    तटस्थ रहे सरयू राय, अमित यादव रहे अनुपस्थित

    सदन में चंपई सोरेन के विश्वास प्रस्ताव पर निर्दलीय विधायक सरयू राय तटस्थ रहे। उन्होंने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। वहीं, निर्दलीय विधायक अमित यादव सदन से अनुपस्थित रहे।

    सात फरवरी को हो सकता है कैबिनेट विस्तार

    चम्पाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंगलवार को विधानसभा में सत्ता विधायकों के साथ मंत्रणा भी हुई।

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी विश्वास मत हासिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो-तीन दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। इस बार सरकार में 12वां मंत्री होना भी तय है। झारखंड में मंत्रिमंडल में 12 मंत्रियों का कोटा है लेकिन रघुवर सरकार तथा पिछली हेमंत सोरेन सरकार में 12वें मंत्री का पद रिक्त रहा।

    ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर भाजपा नेता की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, भड़के कांग्रेस नेता ने दिया करारा जवाब

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Floor Test: अब झारखंड में चंपई सरकार, विधानसभा में हासिल किया बहुमत; जानिए किसके साथ कितने विधायक?