विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Floor Test: अब झारखंड में चंपई सरकार, विधानसभा में हासिल किया बहुमत; जानिए किसके साथ कितने विधायक?

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 05 Feb 2024 02:43 PM (IST)

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से झारखंड में चल रहे सियासी उथल-पुथल का दौर आखिरकार थम गया है। सियासी ...और पढ़ें

Jharkhand Floor Test: अब झारखंड में चंपई सरकार, विधानसभा में हासिल किया बहुमत; जानिए किसके साथ कितने विधायक?
Jharkhand Floor Test: अब झारखंड में चंपई सरकार, विधानसभा में हासिल किया बहुमत; जानिए किसके साथ कितने विधायक?

HighLights

  1. सरयू राय ने चंपई सरकार को सर्मथन देने से किया था इनकार
  2. लोबिन हेम्ब्रम ने चंपई सरकार को समर्थन देने का किया एलान

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Floor Test: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से झारखंड में चल रहे सियासी उथल-पुथल का दौर आखिरकार थम गया है। सियासी रस्साकशी के बीच चंपई सोरन की सरकार सदन में बहुमत साबित करने में सफल हो गई। उनके पक्ष में कुल 47 वोट पड़े। वहीं, विपक्ष में 29 वोट पड़े।

बता दें कि बहुमत परीक्षण से पहले राजनीति गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। विधायकों के टूटने के डर था। इस वजह से सभी विधायकों को हैदराबाद भेजा गया था। हालांकि, फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले यानि रविवार की रात सभी विधायक रांची पहुंचे।

इन विधायकों के टूटने की थी संभावनाएं  

फ्लोर टेस्ट से पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन और बसंत सोरेन चंपई सोरेन की सरकार को झटका दे सकते हैं और समर्थन करने से इनका कर सकते हैं, लेकिन वैसी नौबत नहीं आई। लोबिन हेम्ब्रम ने चंपई सोरेन सरकार को समर्थन देने का एलान किया।

हालांकि, चंपई सोरेन को फ्लोर टेस्ट से पहले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने झटका दिया था। जमशेदपुर पर्वी से विधायक रहे और पूर्व सीएम रघुवर दास को हराने वाले विधायक सरयू राय ने चंपई सोरेन की सरकार को सर्मथन देने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: '...बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा; ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'सिर्फ हमारी पार्टी ही...', झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान