Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections : भाजपा के टिकट के लिए सोशल मीडिया पर दंगल, समर्थक बता रहे संघ से लेकर समाज तक का एंगल

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 07:53 PM (GMT+05:30)

    भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। हालांकि अबतक झारखंड की चतरा और धनबाद सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई। दोनों ही सीटों पर ...और पढ़ें

    धनबाद और चतरा से भाजपा के टिकट के लिए संभावित प्रत्याशी के साथ समर्थकों ने भी खोला मोर्चा
    धनबाद और चतरा से भाजपा के टिकट के लिए संभावित प्रत्याशी के साथ समर्थकों ने भी खोला मोर्चा

    दिव्यांशु, रांची। झारखंड में लोकसभा की दो सीटों चतरा और धनबाद के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, जबकि केंद्रीय भाजपा ने तीन सूची जारी कर दी है। दोनों ही जगह से अभी भाजपा के ही मौजूदा सांसद हैं, लेकिन नाम घोषित नहीं होने से संशय की स्थिति बनी हुई है।

    संभावित प्रत्याशियों में वर्तमान विधायक से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तक से संबद्ध लोगों का नाम लिया जा रहा है। संभावित प्रत्याशी तो अभी दिल्ली, रांची का चक्कर लगाने में व्यस्त हैं, लेकिन सोशल मीडिया फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर इनके समर्थक अपने नेता को ही टिकट का सबसे प्रबल दावेदार बता रहे हैं।

    कोई धरती पुत्र तो कोई टाइगर

    समर्थकों के लिए कोई नेता धरती पुत्र है तो कोई टाइगर। किसी को शिक्षाविद कहा जा रहा है तो कोई अपने समर्थकों के लिए आजातशत्रु हैं। जाति और समाज का एंगल भी टिकट मिलने के लिए खूब तलाशा जा रहा है।

    धनबाद चतरा दोनों में वर्तमान विधायक रेस में धनबाद सीट के लिए भाजपा विधायक राज सिन्हा, ढुलु महतो और बिरंची नारायण के नाम की चर्चा है।

    पूर्णिमा सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाह 

    इसके अलावा, कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाह दो दिनों से तेज है। जबकि चतरा में पांकी विधायक शशिभूषण मेहता सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के नाम पर भी फेसबुक में लंबे लंबे पोस्ट किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह के समर्थकों ने टिकट की दावेदारी कर रखी है।

    यही नहीं, राजद विधायक और मंत्री सत्यानंद भोक्ता के भाजपा में शामिल होकर चतरा से चुनाव लड़ने की संभावना भी सोशल मीडिया पर जताई जा रही है।

    प्रदीप संथालिया भी भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार

    धनबाद के व्यवसायी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे प्रदीप कुमार संथालिया धनबाद से भाजपा टिकट की रेस में बताए जा रहे हैं। राजधनबार के रहने वाले संथालिया ने धनबाद से ही अपनी शिक्षा ली है।

    उनके समर्थकों का मानना है कि संथालिया को टिकट देने में भाजपा के किसी भी गुट की नाराजगी सामने नहीं आएगी। प्रदीप संथालिया इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए भी दावेदारी कर चुके हैं।

    समर्थकों का मानना है कि व्यवसायी वर्ग भाजपा का पारंपरिक रुप से वोटर रहा है। प्रदीप संथालिया को टिकट देने से व्यवसायी वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके अलावा, धनबाद से परिणिति सिंह का नाम भी भाजपा से टिकट के दावेदारों में चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Hemant Soren: झारखंड हाईकोर्ट ने ED अफसरों को दी बड़ी राहत, SC-ST मामले में पुलिस की नोटिस पर लगाई रोक

    आदिवासी वोटों में सेंध लगाने की कोशिश में जुटी बीजेपी, क्‍या सीता सोरेन के आने से बदलेगा पार्टी का समीकरण?