Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CAT 2026 Notification: कैट की अधिसूचना जारी, 3 अगस्त से आवेदन शुरू; यहां एक किल्क में पढ़े पूरी डिटेल्स

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:16 AM (IST)

    कैट 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है, जिसके लिए आवेदन 3 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेंगे। यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगी और इसके ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. कैट 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी।

    2. आइआइएम सहित 1000+ संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

    कुमार गौरव, रांची। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) सहित शीर्ष बिजनेस स्कूलों में एमबीए एवं पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    इस वर्ष परीक्षा का आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा किया जाएगा। देशभर के एमबीए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से प्रारंभ होगी। अधिसूचना के अनुसार, कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन सत्रों में किया जाएगा।

    इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कैट देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्द्धी प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके स्कोर के आधार पर 22 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) के अलावा एफएमएस दिल्ली, एमडीआई गुरुग्राम, एसपीजेआईएमआर मुंबई, आईआईटी, आईआईएफटी, आईएमआइ, आईएमटी तथा 1000 से अधिक प्रमुख एमबीए व पीजीडीएम संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है।

    परीक्षा में अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग काम्प्रिहेंसन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रीटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) तथा क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए) जैसे प्रमुख अनुभागों के माध्यम से किया जाएगा। समय प्रबंधन, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं तार्किक सोच इस परीक्षा की सफलता के प्रमुख आधार माने जाते हैं।

    स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे :

    पात्रता के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक में सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा एससी-एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

    खबरें और भी

    स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। रांची के शिक्षाविद संतोष कुमार के अनुसार, देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए कैट सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है।

    उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीकरण करें तथा नियमित मॉक टेस्ट, सेक्शनल प्रैक्टिस और परीक्षा विश्लेषण के माध्यम से अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाएं।

    बता दें कि, कैट परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थियों को 22 आईआईएम सहित 1000 से अधिक प्रमुख एमबीए और पीजीडीएम संस्थानों में नामांकन का अवसर मिलेगा। कैट 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही देशभर में एमबीए प्रवेश सत्र 2027 की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं।

    विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक सूचना का अध्ययन कर समयबद्ध रणनीति के साथ अपनी तैयारी आरंभ करें, ताकि शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश की संभावनाओं को अधिकतम किया जा सके।