विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंपई कैबिनेट विस्तार पर खींचतान तेज, नए चेहरों को लेकर बढ़ा दबाव, हेमंत की भाभी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 06 Feb 2024 06:14 PM (IST)

चंपई कैबिनेट में जगह पाने के लिए लाबिंग तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में झामुमो-कांग्रेस के मंत्रियों के पद ...और पढ़ें

चंपई कैबिनेट विस्तार पर खींचतान तेज, नए चेहरों को लेकर बढ़ा दबाव (फाइल फोटो)
चंपई कैबिनेट विस्तार पर खींचतान तेज, नए चेहरों को लेकर बढ़ा दबाव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद तेज
  2. सब कुछ शिबू सोरेन तय करेंगे- सीता सोरेन

राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो विधायक सीता सोरेन को चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने मंगलवार को मीडिया के सवालों पर कहा कि वे कभी भी मुख्यमंत्री या मंत्री पद को लेकर नाराज नहीं थीं। नाराजगी की सभी बातें अफवाह हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि, मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कुछ बाबा (शिबू सोरेन) तय करेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा तो वे जरूर मंत्री बनेंगी। बहुत जल्द सभी कुछ तय हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, उसका वे निर्वहन करेंगी।

कैबिनेट विस्तार को लेकर तेज हुई लाबिंग

विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर लेंगे। इसमें देरी नहीं करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह लोकसभा चुनाव को लेकर लागू होने वाला आदर्श चुनाव आचार संहिता है। आचार संहिता लागू होने के बाद विकास योजनाओं की रफ्तार पर असर पड़ेगा, वहीं सरकार नई व कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा नहीं कर पाएगी।

उधर, कैबिनेट में जगह पाने के लिए लाबिंग भी तेज हो गई है। कैबिनेट विस्तार में झामुमो और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पद भरे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, बहुत ज्यादा फेरबदल होने की संभावना नहीं है। झामुमो में इसे लेकर एक हद तक स्पष्टता है। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर उत्सुकता ज्यादा है। पार्टी के विधायकों ने चेहरे बदलने का दबाव बढ़ाया है। ऐसे में कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्या कुछ कहा 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्तता के कारण इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता आपसी सहमति से इस पर निर्णय करेंगे। जानकारी आलाकमान को दी जाएगी। उसके बाद इससे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अवगत करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Champai Soren: 'मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर...', झारखंड में Cabinet Expansion पर कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: हेमंत की भाभी ने सियासी उठापटक के बाद तोड़ी चुप्पी, सबकुछ कर दिया क्लियर; बोलीं- जो भी...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।