Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: हेमंत की भाभी ने सियासी उठापटक के बाद तोड़ी चुप्पी, सबकुछ कर दिया क्लियर; बोलीं- जो भी...

    By Shashank ShekharEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 03:45 PM (IST)

    Hemant Soren झारखंड में सियासी उठापटक का दौर चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत हासिल करते ही थम गया। इसके बाद अब प्रदेश के लोगों की निगाहें मंत्रिमंडल वि ...और पढ़ें

    Hemant Soren: हेमंत की भाभी ने सियासी उठापटक के बाद तोड़ी चुप्पी (फाइल फोटो)
    Hemant Soren: हेमंत की भाभी ने सियासी उठापटक के बाद तोड़ी चुप्पी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में सियासी उठापटक का दौर चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत हासिल करते ही थम गया है। इसके बाद अब प्रदेश के लोगों की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं। ऐसे में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच झामुमो विधायक सीता सोरेन को चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

    इस सियासी रस्साकशी के दौरान झारखंड की राजनीति में एक नाम जिसकी खूब चर्चा हुई, वह है हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन। राजनीतिक गलियारों में उहापोह की स्थिति के बीच सीता सोरेन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

    सीता सोरेन ने क्या कुछ कहा 

    जब झारखंड की सियासी रस्साकशी थम गई है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही जारी है। अब ऐसे में सीता सोरेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीता सोरेन ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी बातें रखी हैं। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि वे कभी भी मुख्यमंत्री या मंत्री पद को लेकर नाराज नहीं थीं। नाराजगी की सभी बातें अफवाह हैं।

    हालांकि, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कुछ बाबा (शिबू सोरेन) तय करेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा तो वे जरूर मंत्री बनेंगी। बहुत जल्द सभी कुछ तय हो जाएगा। यह भी कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वे निर्वहन करेंगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये शर्त पूरी करने पर ही मिलेंगे सम्मान निधि के 2000 रुपये

    ये भी पढ़ें: बंजर भूमि में जुगाड़ से उगा दी फसलें, अब दिल्ली-मुंबई से कला सीखने झारखंड पहुंचे किसान; यहां जानिए कैसे की शुरुआत