Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 04:57 PM (GMT+05:30)

    Champai Soren News झारखंड में चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद से कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं। इस दौरान वे सभी विधायक दिल्ली में डेरा ड ...और पढ़ें

    असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ
    असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ

    HighLights

    1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चंपई सोरेन ने मुलाकात की
    2. नाराज कांग्रेस विधायक खरगे से मुलाकात करेंगे- झारखंड कांग्रेस प्रभारी

    एएनआई, दिल्ली/रांची। झारखंड में चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद से कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं। इस दौरान वे सभी विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

    आशंका है कि ये सभी विधायक विधायक मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। इस ऊहापोह की स्थिति के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कांग्रेस प्रभारी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    चंपई सोरेन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे से हमारी मुलाकात और कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। इस विषय पर हमे कुछ नहीं कहना है, जो भी कहना होगा, वही लोग कहेंगे।

    चंपई सोरेन ने खरगे से की मुलाकात

    दरअसल, कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे और वह रविवार को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। मुलाकात से पहले उन्होंने कहा था कि हम गठबंधन के नेता हैं और उनसे मिलने आए हैं। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के भी अन्य नेता मौजूद थे।

    उधर, झारखंड में कांग्रेस विधायकों के नाराजगी की अटकलों पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि चंपई सरकार से उन विधायकों की कोई नाराजगी नहीं है। उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र और पार्टी से जुड़े कुछ मुद्दे हैं। वे पार्टी नेतृत्व से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

    दरअसल, चंपई सोरेन सरकार में पुराने चार विधायकों को मंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं। ये सभी हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इन सभी विधायकों का आरोप है कि इन मंत्रियों ने कोई काम नहीं किया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: 'संकट की बात...', झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर चंपई सोरेन का आया जवाब

    ये भी पढ़ें: झारखंड में कहीं BJP न कर दे 'खेला'! कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से आलाकमान सतर्क, मनाने की कोशिशें तेज