यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Cabinet Meeting: चंपई सरकार ने किसानों को लेकर लिया बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर
चंपई सोरेन के नेतृत्व में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस दौरान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। चंपई कैबिनेट क ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरा, रांची। चंपई सोरेन के नेतृत्व में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस दौरान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
इस दौरान चंपई कैबिनेट के फैसले से किसानों को कृषि उपकरणों की खरीदारी पर 40 की जगह 80% तक की छूट मिलेगी. इसके अतिरिक्त कारखाना अधिनियम में कई बदलाव को लेकर फैसला लिया गया है, जिससे व्यवसाईयों को फायदा होगा।
बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक से पहले चंपई सोरेन की सरकार ने प्रदेश में लाखों पेशन धारकों को पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर होली की सौगात दी है। इसके अलावा कई और फैसले राज्य हित में लिए हैं। अब कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ी सौगात दी है।