यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: क्या झारखंड में BJP करने वाली थी खेला? चंपई सोरेन ने खोला राज; कहा- भयभीत लोग कर रहे हायतौबा
Jharkhand News झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन क ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन बहुत मजबूत है। वे बुधवार को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश में भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहां और कितना हेवीवेट आया है, यह हमको पता नहीं है। झारखंड में किसी की दाल नहीं गलने वाली है। हमलोग जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता सबकुछ जानती है।
झारखंड में भाजपा करने वाली थी खेला: चंपई सोरेन
सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि भाजपा के लोग भयभीत हैं, इसलिए हायतौबा कर रहे। हमारा महागठबंधन बहुत मजबूत है। हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे। गठबंधन को हिलाने-डुलाने का भाजपा की तरफ से बहुत प्रयास किया गया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया तेज हुई है। विभागों को निर्देश दिया गया है। कहा कि थोड़ा इंतजार करिए। इसी माह काफी कुछ निर्णय करेंगे।
झारखंड को बनाएंगे नशामुक्त: चंपई सोरेन
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन (Champai Soren) ने राज्य को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की घोषणा की है। अभियान के तहत उन्होंने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय से छह जागरूकता रथ रवाना किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड को नशामुक्त प्रदेश बनाना है। इसमें हर किसी को अपनी सहभागिता निभानी होगी।
चंपई सोरेन ने कहा कि सभी के प्रयासों से ही मादक और नशीले पदार्थों पर रोकथाम संभव है। इस अवसर पर सभी ने नशामुक्त झारखंड अभियान के तहत एकजुट होकर स्वयं, परिवार और समाज को नशा से दूर रखने की शपथ ली।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे पर नियंत्रण की दिशा में जागरूकता रथ को रवाना किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। लोग यह समझ सकेंगे कि नशे की वजह से उनका कितना नुकसान हो रहा है और इससे कैसे बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार से लोग जागरूक होंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे।