यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Champai Soren: हेमंत सोरेन ने अपने विश्वस्त चंपई सोरेन को सौंपी कमान, झारखंड के अगले मुख्यमंत्री हैं सात बच्चों के पिता
Jharkhand Political Crisis झारखंड में सियासी अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब चंपई सोरेन झारखंड के अगले सीएम होंगे। वह सरायकेला क्षेत्र से विध ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में सियासी अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में सत्ताधारी गठबंधन ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना है और अब वही मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि चंपई सोरेन हेमंत सरकार में मंत्री भी हैं। वह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चंपई को हेमंत का करीबी माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, उनका जन्म जिलिंगगौड़ा में हुआ था। बताया जा रहा है कि उनके सात संतान हैं। पेशे से चंपई कृषक हैं और उन्होंने केवल मैट्रिक तक पढ़ाई की है। वह अब तक 1991 से अब तक विधायक हैं। चंपई कुछ मामलों में जेल भी जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
काफी सुर्खियों में रहते हैं चंपई
गौरतलब है कि चंपई सोरेन काफी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के वरीय अधिकारी और चंपई के बीच विवाद हो गया था। अधिकारी ने नागालैंड में निबंधित वाहनों पर कार्रवाई का आदेश दिया था। इससे नारज होकर मंत्री ने सभी फाइलें अपने पास मंगा ली थी।
इसके साथ, मंत्री के तौर पर राज्य परिवहन आयुक्त को उन्होंने सिर्फ दैनिक कार्य निपटाने का निर्देश दिया था। यही नहीं, नीतिगत एवं वित्तीय मामलों से संबंधित फाइलें परिवहन मंत्री तक भेजने का निर्देश दे दिया। इस मामले को लेकर विभाग में जमकर बवाल हुआ था। इस विवाद को लेकर हेमंत सोरेन को भी आगे आना पड़ा था।