Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: झारखंड में सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष से मिले चंपई सोरेन, इन मुद्दों पर हुई र्चचा

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 02:41 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा हो गई। मंत्रिमंडल में नए चेहरों की मांग को लेकर कांग्रेस के बारह ...और पढ़ें

    Champai Soren: झारखंड में सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष से मिले चंपई सोरेन, इन मुद्दों पर हुई र्चचा
    Champai Soren: झारखंड में सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष से मिले चंपई सोरेन, इन मुद्दों पर हुई र्चचा

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा हो गई। मंत्रिमंडल में नए चेहरों की मांग को लेकर कांग्रेस के बारह विधायकों के तेवर बदले हुए हैं।

    इन सबके बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अचानक से शनिवार को दिल्ली पहुंचे। अपने दिल्ली दौरे पर चंपई सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

    दोनों नेताओं के साथ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके अलावा झामुमो महासचिव भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे।

    इन मुद्दों पर हुई बातचीत

    चंपई सोरेन और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच संभवत: लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत हुई है। साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का मामला आलाकमान तक पहुंच चुका है और इस मुद्दे पर भी चर्चा संभवत: हुई होगी। 

    वहीं, सभी विधायकों को मनाने की पूरी कोशिशें जारी है। हालांकि, अब तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है। सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

    वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले सीएम चंपई सोरेन ने कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। साथ ही अपने गठबंधन को लेकर भी कई बातें कही थी।

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: 'संकट की बात...', झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर चंपई सोरेन का आया जवाब

    ये भी पढ़ें: झारखंड में कहीं BJP न कर दे 'खेला'! कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से आलाकमान सतर्क, मनाने की कोशिशें तेज