Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: 'JMM को बनाने में खून-पसीना बहाया और वही...', BJP में आते ही चंपई सोरेन ने सुनाया पुराना दर्द

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:53 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी का हाथ थामने के बाद उन्होंने खुलकर सबकुछ बता दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

    भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन। फाइल फोटो
    भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने के लिए आदिवासियों का खून बहाया- चंपई
    2. शिवराज सिंह चौहान और बाबूलाल मरांडी ने चंपई को दिलाई भाजपा की सदस्यता

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में विधिवत शामिल हो गए। रांची में धुर्वा के शाखा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कोल्हान से आए अपने हजारों समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

    भाजपा में शामिल होने के बाद अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठ से आदिवासी समाज की जमीन और बहन बेटियों को बचाने के लिए वो भाजपा में आए हैं।

    झारखंड का मान बढ़ाने के लिए, यहां के आदिवासी, दलित और मूलवासी के विकास के लिए भाजपा के अलावा दूसरी कोई पार्टी काम नहीं कर रही है। झामुमो जिस कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है उसने झारखंड आंदोलन में सबसे ज्यादा गोली चलवाई है। कांग्रेस ने आदिवासियों का खून बहाया है।

    चंपई ने कहा कि जिस झामुमो को बनाने में मैंने अपना खून पसीना लगाया, परिवार को छोड़ दिया, वही मेरी जासूसी कराने में लगा रहा। चंपई सोरेन ने अपने भाषण की शुरुआत संताली भाषा से की और समापन जयश्री राम के नारे के साथ किया।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन को वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को रोकने की कोशिश करने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन ने हटा दिया। अब वो भाजपा के साथ मिलकर राज्य में माटी और जाति को बचाने का काम करेंगे।

    छह महीन से हो रही थी चंपई सोरेन की जासूसी: हिमंत

    असम के मुख्यमंंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने मिलन समारोह में कहा कि हेमंत सोरेन छह महीने से चंपई सोरेन की जासूसी करा रहे थे। राज्य पुलिस में स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार यह काम कर रहे थे।

    खबरें और भी

    हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि इसका पूरा तथ्य उनके पास है जिसे समय आने पर सामने लाया जाएगा। झामुमो ने चंपई सोरेन का अपमान किया है। जबकि भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर आईजी प्रभात कुमार के कामों का हिसाब लिया जाएगा।

    हिमंत ने कहा कि झारखंड भाजपा बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपई सोरेन के नेतृत्व में मिलकर काम करेगी और सरकार बनाएगी।

    टाइगर अभी जिंदा है- शिवराज

    भाजपा में चंपई सोरेन का स्वागत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन टाइगर हैं। उन्होंने मंच से कहा कि टाइगर अभी जिंदा है।

    झामुमो अब पति-पत्नी और दलाल की पार्टी बनकर रह गई है। चंपई सोरेन झारखंड के लोगों की सेवा में लगे हुए थे जबकि हेमंत सोरेन द्वारा उन्हें अपमानित किया जा रहा था।

    भाजपा ही करेगी झारखंड का विकास- बाबूलाल

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण किया था। भाजपा आदिवासी समाज का दर्द जानती है। चंपई सोरेन को दादा संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

    अब सबलोग मिलकर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम को पूर्व सांसद गीता कोड़ा, सीता सोरेन, विद्युत वरण महतो, समीर उरांव और गणेश महली ने भी संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें-

    Champai Soren: भगवा रंग में रंगे 'कोल्हान टाइगर' चंपई सोरेन, जान लें क्या है पूर्व सीएम का अगला टारगेट

    Champai Soren: 'झामुमो बांस का झाड़ है, जितना काटोगे उतना बढ़ेगा' चंपई के पार्टी छोड़ने पर ऐसा क्यों बोले रामदास सोरेन