Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड में Champai Soren, राजीव रंजन बने महाधिवक्ता तो इन्हें मिली प्रधान सचिव की जिम्मेदारी

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 04:01 PM (IST)

    झारखंड के मुख्यमंत्री बनते ही चंपई सोरेन ने झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। कैबिनेट की बैठक मे ...और पढ़ें

    CM पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड में Champai Soren
    CM पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड में Champai Soren

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री बनते ही चंपई सोरेन ने झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। कैबिनेट की बैठक में राजीव रंजन को चंपई सोरेन सरकार में महाधिवक्ता बनाने पर मुहर लगी।

    कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व में जो बजट सत्र बुलाया गया था, उसे रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बजट सत्र का नया कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा। पहले नौ फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला था।

    वहीं, विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है। इस लेकर कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि विनय कुमार चौबे तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी प्रधान सचिव थे। उन्होंने गुरुवार को स्वत: पदभार त्याग दिया था।

    इसस पहले झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन रांची के बिरसा चौक पहुंचे। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण किया।

    राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भाग लेंगे चंपई सोरेन

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन, हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे। 

    खबरें और भी

    हेमंत सोरेन ने जो काम किया, उसे आगे बढ़ाएंगे- चंपई सोरेन

    पहली कैबिनेट बैठक के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे।

    ये भी पढ़ें: झारखंड का यह क्षेत्र बना राजनीति का केंद्र, चंपई सोरेन समेत इन चार मुख्यमंत्रियों का रह चुका है गढ़

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से झारखंड के लोग कितने खुश? पढ़ें जनता की प्रतिक्रिया