Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया...', हिमंत बिस्वा सरमा का CM हेमंत पर बड़ा हमला

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 08:49 AM (GMT+05:30)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने अपने कार्यकाल ...और पढ़ें

    झारखंड के CM हेमंत सोरेन, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन। (फोटो- ANI)
    झारखंड के CM हेमंत सोरेन, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. जनसंख्या में बदलाव मेरे लिए राजनीतिक नहीं, जीवन मरण का मुद्दा: हिमंत
    2. असम के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर दी चेतावनी
    3. असम CM ने हेमंत सोरेन सरकार को बताया 'आदिवासी विरोधी'

    राज्य ब्यूरो, रांची। Himanta Biswa Sarma असम के कुछ जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या 40 प्रतिशत तक हो गई है। यही हाल झारखंड के कुछ जिलों का हो रहा है। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही आपकी रांची में भी बांग्लादेशी घुसपैठिए होंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए ये बातें कहीं।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को आदिवासियों की कोई परवाह नहीं है। आदिवासी बेटियां बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा मारी जा रही हैं। उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। हेमंत सोरेन वोट के लोभ में बेफिक्र हैं। विधानसभा चुनाव के बाद हेमंत सोरेन दोबारा चुनकर आने वाले नहीं हैं। हेमंत सोरेन को अपनी कुर्सी चाहिए। उन्हें आदिवासियों के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

    कल्पना सोरेन पर बोले असम CM

    उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गाडेय से विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के लिए भी कहा कि वो महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाएं।

    हिमंत ने की चंपई सोरेन की तारीफ

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब चंपई सोरेन (Champai Soren) मुख्यमंत्री थे तो वो उन्हें एक्स पर फॉलो करते थे। चंपई सोरेन किसी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत काम करते थे। ऐसे मुख्यमंत्री का पॉलिटिकल मर्डर किया गया। अच्छा काम करने के बाद भी उन्हें हटाया गया।

    सरमा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में आपने नौ सीटें जीती हैं। झामुमो नेता कह रहे हैं कि विधानसभा में वो जीतेंगे।

    राहुल गांधी पर भी उन्होंने तंज कसा। कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपने बूथ को मजबूत कर लें। मनोबल उंचा रखें और जमकर काम करें। उन्होंने कहा कि जीत निश्चित है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झारखंड में सीएम चेहरे को लेकर असमंजस में भाजपा, इन नामों पर चर्चा; किस पर लगेगी मुहर?

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: चतरा सीट को लेकर BJP और AJSU में तकरार, पिछली बार सिमरिया में दोनों ने आजमाया था भाग्य

    खबरें और भी