विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: BJP में शामिल होंगे चंपई सोरेन, भाजपा के केंद्रीय नेताओं से हुई बातचीत

Published: Tue, 20 Aug 2024 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2024 01:44 PM (IST)

Jharkhand Politics झामुमों सरकार में मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने को लेकर ...और पढ़ें

अगले दस दिनों में भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन
अगले दस दिनों में भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन

HighLights

  1. जेपी नड्डा कराएंगे भाजपा में शामिल
  2. रांची में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
  3. आज झारखंड के लिए दिल्ली से निकलेंगे चंपई

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की जारी सियासी अटकलों पर मंगलवार को रोक लग गई।

चंपई सोरेन ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत की है और वे अगले दस दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उनके भाजपा में शामिल होने के लिए रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रांची में कार्यक्रम आयोजित कर चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराएंगे। चंपई सोरेन दिल्ली में हैं और आज वे झारखंड के लिए वापस निकलेंगे।

आज झारखंड आएंगे चंपई सोरेन

बता दें कि चंपई सोरेन दिल्ली में हैं। आज वे जिस रास्ते दिल्ली गए थे, आज उसी रास्ते से वापस झारखंड लौटेंगे। मंगलवार दोपहर में उनकी नई दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट है।

कोलकाता पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से जमशेदपुर तक पहुंचेंगे। चंपई के साथ उनके पुत्र भी नई दिल्ली से लौट रहे हैं। 

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपई सोरेन के झारखंड लौटने के साथ ही उनके भविष्य को लेकर लगाई जी रही अटकलों पर रोक लग गई है। अभी तक चंपई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा अथवा मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया है।

एक्स पर चंपई सोरेन ने झामुमो से बताई थी नाराजगी की वजह

रविवार को चंपई सोरेन ने झामुमो से नाराजगी को लेकर एक्स पर पोस्ट कर वजह बताई थीं। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी तेज हो गई थी।

चंपई सोरेन ने पोस्ट में बताया था कि उन्होंने काफी अपमान और अपमानजनक व्यवहार के बाद मजबूरी में दूसरा विकल्प तलाशा है। उनसे विधायक दल की बैठक में इस्तीफा मांगा गया। उन्होंने सत्ता और कुर्सी का लोभ न करते हुए तुरंत सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। 

चंपई सोरेन ने कहा कि उस दैरान वे अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए थे, लेकिन उन्हें तो बस कुर्सी से मतलब था। उन्हें विधायक दल की बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था।

ये भी पढ़ें-

जिस रास्ते दिल्ली गए थे चंपई सोरेन, उसी रास्त से वापस आएंगे झारखंड; BJP शामिल होने को लेकर सियासी अटकलें तेज

जल-जमाव को लेकर धनबाद के विधायक का सत्याग्रह, नाली के पानी में बैठकर किया आंदोलन; महिलाओं का मिला साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।