Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छत्‍तीसगढ़ सीएम ने झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया 'जीत की गारंटी' का मंत्र, बोले- भ्रष्टाचार के कारण हेमंत सोरेन जेल गए

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 04:00 AM (GMT+05:30)

    दुमका के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को दुमका लोकसभा के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा कि एक-एक बूथ ...और पढ़ें

    कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को भाजपा के दुमका लोकसभा सम्मेलन में उपस्थित नेता व कार्यकर्ता
    कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को भाजपा के दुमका लोकसभा सम्मेलन में उपस्थित नेता व कार्यकर्ता

    HighLights

    1. भाजपा का लक्ष्य 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना है: साय
    2. विष्‍णुदेव साय बोले- कांग्रेस और झामुमो अब डूबता हुआ जहाज है

    जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को दुमका लोकसभा के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा कि एक-एक बूथ पर बढ़त से ही जीत की गारंटी तय होगी।

    इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता एक-एक बूथ को सशक्त बनाएं और जीत के लिए शत-प्रतिशत मतदाताओं को बूथों पर लाएं। कहा कि एक बूथ एवं पन्ना प्रमुख बूथों के मतदाताओं की संख्या के आधार पर आपस में बंटवारा कर एक-एक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाएं।

    इन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं और मतदाता के दिन बूथ तक लाकर मतदान प्रतिशत के साथ जीत के फासले को भी बड़ा करने में महती भूमिका निभाएं। इस दौरान उन्होंने बूथ प्रबंधन के बारे में कई अहम सुझावों को साझा किया।

    'हेमंत ने किया भ्रष्टाचार इसलिए गए जेल'

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार किया है इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा है। भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण ही उन्हें बेल नहीं मिल रहा है। साय ने कहा कि दुमका में भाजपा का मुकाबला झामुमो से होगा।

    कांग्रेस और झामुमो अब डूबता हुआ जहाज है। इस बार भाजपा के कार्यकर्ता जीत के फासले को बढ़ाएंगे तय है। कहा कि भाजपा का लक्ष्य 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना है और लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में दुमका के कार्यकर्ता और मतदाता दोनों अहम भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन का संचालन गौरवकांत प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन मनोज पांडेय ने किया।

    खबरें और भी

    बैठक में शामिल हुए दुमका लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के कार्यकर्ता

    सम्मेलन को संताल परगना प्रभारी गणेश मिश्रा, लोकसभा प्रभारी राज पालिवार, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा.लुईस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन ने भी संबोधित किया।

    इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित, सुरेश मुर्मू, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, निवास मंडल, डा.अंजुला मुर्मू, नीतू झा, सीताराम पाठक, विवेकानंद राय, पिंटू साह, दीपक स्वर्णकारण, मनोज पांडेय, सुमित शरण, सोमनाथ सिंह, इस सम्मेलन में दुमका लोकसभा के दुमका और जामताड़ा जिले के सभी 34 मंडलों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा टोली, बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-संयोजक, सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यसमिति एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें -

    Rajya Sabha Elections: करोड़ों के मालिक हैं JMM प्रत्याशी सरफराज अहमद, पत्नी के नाम भी है ये संपत्तियां

    Hemant Soren: एक और मुश्किल में हेमंत सोरेन! ED की शिकायत पर CJM कोर्ट ने जारी किया समन