Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajya Sabha Elections: करोड़ों के मालिक हैं JMM प्रत्याशी सरफराज अहमद, पत्नी के नाम भी है ये संपत्तियां

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 09:54 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले झामुमो प्रत्याशी सरफराज अहमद के पास एक करोड़ 41 लाख 8 हजार 236 रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि उन ...और पढ़ें

    Rajya Sabha Elections: करोड़ों के मालिक हैं JMM प्रत्याशी सरफराज अहमद
    Rajya Sabha Elections: करोड़ों के मालिक हैं JMM प्रत्याशी सरफराज अहमद

    HighLights

    1. हलफनामे के मुताबिक JMM प्रत्याशी सरफराज के पास नहीं है कृषि योग्य भूमि
    2. 2019 में कुल 42 लाख की संपत्ति बताई, पांच साल में दोगुनी से अधिक की वृद्धि

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले झामुमो प्रत्याशी सरफराज अहमद के पास एक करोड़ 41 लाख 8 हजार 236 रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी जैनब अहमद के पास एक करोड़ 42 लाख 72 हजार 619 रुपए की संपत्ति है।

    अपने हलफनामे में सरफराज अहमद ने जानकारी दी है कि उनकी आमदनी का स्रोत विधायक रहते मिलने वाली पारिश्रमिक और पेंशन है। गांडेय विधानसभा सीट से विधायक रहे सरफराज अहमद ने वर्ष 2019 में दिए हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 43 लाख 52 हजार बताई थी। वर्तमान हलफनामे के मुताबिक पिछले पांच वर्ष में उनकी आय में दोगुनी से अधिक की वृद्धि हुई है।

    सरफराज अहमद और उनकी पत्नी के पास कोई कृषि योग्य भूमि नहीं है। लेकिन उनकी पत्नी के नाम गिरिडीह के बेंगाबाद में 61700 स्क्वायर फीट की गैर कृषि भूमि है। गिरिडीह जिले के कर्णपुरा में एक व्यवसायिक भूखंड भी है। 38 हजार स्क्वायर फीट के इस भवन की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है।

    सरफराज अहमद ने वाहन लेने के लिए झारखंड विधानसभा से 9 लाख रुपए का लोन भी लिया हुआ है। इनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं है।

    तीन गाड़ियों के मालिक हैं सरफराज अहमद

    सरफराज अहमद के वास 49 लाख मूल्य की तीन गाड़ियां हैं। इनमें 2022 में खरीदी गई फार्च्युनर, इनोवा और एक स्कार्पियो शामिल है। उनके पास 408 ग्राम सोना और 816 ग्राम चांदी है। दोनों की कुल कीमत 25 लाख 42 हजार 900 रुपए हैं। सरफराज अहमद की पत्नी के नाम से गिरिडीह के बेंगाबाद में इंडियन आयल कारपोरेशन की डीलरशिप भी है।

    खबरें और भी

    पीएचडी की डिग्री है सरफराज के पास

    झामुमो प्रत्याशी सरफराज अहमद ने रांची विश्वविद्यालय से 1997 में पीएचडी की उपाधिक ली है। उन्होंने 1976 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Bengaluru Water Crisis: 'कहीं रांची का हाल बेंगलुरू जैसा न हो जाए', पेयजल को लेकर झारखंड HC ने जताई चिंता

    'आपने चमत्कार कर दिया...', CAA-NRC की अधिसूचना पर कांग्रेस नेता का रिएक्शन; गर्मी में चढ़ाएगा पारा