Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोयला क्षेत्र की सुरक्षा होगी और मजबूत, CISF बिहार-झारखंड की बैठक में खुफिया सूचनाओं के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:40 PM (GMT+05:30)

    सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर कुमार ने रांची में बिहार-झारखंड की इकाइयों की दो दिवसीय परिचालन समीक्षा बैठक की। इसमें कोयला क्षेत्र की सुरक्षा म ...और पढ़ें

    सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर कुमार ने ईस्टर्न सेक्टर मुख्यालय रांची में दो दिवसीय परिचालन समीक्षा बैठक की।

    सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर कुमार ने ईस्टर्न सेक्टर मुख्यालय रांची में दो दिवसीय परिचालन समीक्षा बैठक की।

    HighLights

    1. रांची में सीआईएसएफ की दो दिवसीय परिचालन समीक्षा बैठक हुई।

    2. कोयला क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

    3. खुफिया सूचनाओं के प्रभावी उपयोग और समन्वय बढ़ाने का निर्देश।

    जागरण संवाददाता, रांची। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर कुमार ने सीआईएसएफ ईस्टर्न सेक्टर मुख्यालय, धुर्वा, रांची का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार और झारखंड में स्थित सीआईएसएफ की इकाइयों की परिचालन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

    बैठक में कोयला क्षेत्र की सुरक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अतिरिक्त महानिदेशक ने कोयला उत्पादन और परिवहन से जुड़े संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया।

    उन्होंने विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उपलब्ध खुफिया सूचनाओं का प्रभावी तरीके से उपयोग करने का निर्देश दिया। बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

    बैठक में खनिज एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) से जुड़े नवीनतम घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। इसके सुरक्षा प्रबंधन पर संभावित प्रभाव और विभिन्न इकाइयों से मिले फीडबैक की समीक्षा की गई।

    इसके अलावा परिचालन रणनीति, बेहतर सुरक्षा प्रक्रियाओं, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।

    बैठक में इसमें ईस्टर्न सेक्टर के अंतर्गत आने वाली बिहार और झारखंड स्थित सीआईएसएफ इकाइयों की परिचालन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और समग्र सुरक्षा परिदृश्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वर्तमान और उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यालय पहुंचने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया।

    बैठक में महानिरीक्षक प्रबोध चंद्र, ईस्टर्न सेक्टर, उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह, सीसीएल मुख्यालय, उप महानिरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी, बोकारो स्टील प्लांट, उप महानिरीक्षक प्रनीत चंद्र, ईस्टर्न सेक्टर मुख्यालय, उप महानिरीक्षक अमित माथुर, ईस्ट जोन-1 तथा उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा, बीसीसीएल धनबाद सहित बिहार और झारखंड स्थित सीआईएसएफ की सभी इकाइयों के यूनिट कमांडर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    अतिरिक्त महानिदेशक ने अधिकारियों और कार्मिकों के समर्पण, अनुशासन और व्यावसायिक दक्षता की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए उच्च स्तर की सतर्कता, बेहतर समन्वय और परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप सीआईएसएफ को अपनी परिचालन क्षमता, तकनीकी दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को लगातार मजबूत करना होगा।

    दो दिवसीय परिचालन समीक्षा बैठक को ईस्टर्न सेक्टर के अंतर्गत आने वाली इकाइयों के बीच समन्वय, सुरक्षा प्रबंधन और परिचालन क्षमता को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।