यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi News: प्रदेश के कई जिलों के सिविल सर्जन और ACMO के होगें ट्रांसफर, आज हो सकती है लिस्ट जारी
Ranchi News राज्य के कई जिलों के सिविल सर्जन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी बदले जाएंगे। स्थापना समिति की बैठक के बाद स् ...और पढ़ें

HighLights
- राज्य के कई जिलों के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी बदले जाएंगे।
- स्थापना समिति की बैठक के बाद स्थानांतरण की सूची तैयार कर ली गई है। स्थानांतरण की अधिसूचना आज जारी हो सकती है।
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के कई जिलों के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी बदले जाएंगे। स्थापना समिति की बैठक के बाद स्थानांतरण की सूची तैयार कर ली गई है। स्थानांतरण की अधिसूचना आज जारी हो सकती है।
इसी के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सा पदाधिकारियों के भी स्थानांतरण की तैयारी है। इनकी भी सूची तैयार कर ली गई है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे चिकित्सा पदाधिकारी हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पदस्थापित थे।
विभाग ने पहले ही उन चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है थी जो नौ वर्ष या इससे अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित थे। सभी सिविल सर्जनों को उनकी सूची भेजते हुए उनसे स्थानांतरण के विकल्प मंगाए गए थे।
इस सूची में कई सिविल सर्जन तथा जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित थे। हालांकि देखना होगा कि उनमें कितने चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण हो पाता है।
बता दें कि पिछले वर्ष भी विभाग ने लंबे समय तक एक ही जगह पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची तैयार की थी, लेकिन जब स्थानांतरण की अधिसूचना जारी हुई तो उनमें अधिसंख्य के नाम गायब थे।
इस बार रांची के रिम्स तथा रिनपास सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों से स्वास्थ्य सेवा के वैसे चिकित्सकों के भी स्थानांतरण के लिए नाम मांगे गए हैं जो लंबे समय से वहां पदस्थापति हैं।