Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CLAT और XAT की तारीखों का ऐलान, आवेदन से लेकर परीक्षा पैटर्न तक की पूरी डिटेल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:01 AM (IST)

    Admission Alert 2027: क्लैट 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर को होगी और आवेदन 3 अगस्त से शुरू होंगे, जबकि जैट 2027 की परीक्षा 4 जनवरी 2027 को होगी और आवेदन प् ...और पढ़ें

    क्लैट 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं।

    क्लैट 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं।

    HighLights

    1. क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर को, आवेदन 3 अगस्त से।

    2. जैट 2027 परीक्षा 4 जनवरी को, आवेदन प्रक्रिया जारी।

    3. दोनों परीक्षाओं के सिलेबस, पैटर्न में कोई बदलाव नहीं।

    कुमार गौरव, रांची। देश के प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटीज और टॉप बिजनेस स्कूलों (B-Schools) में दाखिले की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2027 और XLRI जमशेदपुर ने XAT 2027 की आधिकारिक तिथियों और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।

    CLAT 2027: 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

    कंसोर्टियम के अनुसार, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) का आयोजन 6 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे और समय अवधि 2 घंटे होगी।

    • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 अगस्त से
    • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर
    • परीक्षा पैटर्न: सिलेबस और फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इसमें पूर्ववत 5 सेक्शन रहेंगे

    • इंग्लिश लैंग्वेज एवं रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
    • करंट अफेयर्स एवं जनरल नॉलेज
    • लीगल रीजनिंग एवं एप्टीट्यूड
    • लॉजिकल रीजनिंग
    • क्वांटिटेटिव टेक्निक्स (गणित)

    शिक्षा विशेषज्ञ गोपाल झा का कहना है कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव न होने से विद्यार्थियों को अपनी मौजूदा रणनीति के साथ तैयारी जारी रखने में काफी सहूलियत होगी। देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) समेत प्रमुख लॉ कॉलेजों में एडमिशन इसी के जरिए होगा।

    XAT 2027: 4 जनवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2027) की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। XLRI जमशेदपुर द्वारा आयोजित यह परीक्षा 4 जनवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।

    खबरें और भी

    • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 दिसंबर
    • परीक्षा शुल्क: ₹2,300
    • योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
    • मुख्य सेक्शन: वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी एंड डेटा इंटरप्रिटेशन, और जनरल नॉलेज।
    • XAT की खासियत: 'डिसीजन मेकिंग' (Decision Making) सेक्शन XAT की सबसे विशिष्ट पहचान है, जो इसे अन्य MBA प्रवेश परीक्षाओं से अलग और व्यावहारिक बनाता है।

    250 से अधिक B-Schools में मिलेगा दाखिला

    XAT 2027 के स्कोर के आधार पर XLRI जमशेदपुर के अलावा XIM यूनिवर्सिटी, IMT गाजियाबाद, TAPMI मणिपाल, GIM गोवा, ग्रेट लेक्स, FORE स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और LIBA जैसे 250 से ज्यादा शीर्ष बिजनेस स्कूलों में MBA और PGDM कोर्सेस में दाखिला मिलेगा।

    अभ्यर्थियों के लिए सलाह

    शिक्षाविद संतोष कुमार के अनुसार, देश के शीर्ष कॉलेजों में प्रवेश का सपना देखने वाले छात्रों को आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण कर अपनी तैयारी को गति देनी चाहिए।