Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Bhajan Lal Sharma आएंगे झारखंड, BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में होंगे शामिल

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 03:20 PM (IST)

    Bhajan Lal Sharma Jharkhand Visit राजस्थान के मुख्यमंत्री दो दिनों के लिए झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। 30 अप्रैल को वह भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के नामा ...और पढ़ें

    CM Bhajan Lal Sharma आएंगे झारखंड, BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में होंगे शामिल (फाइल फोटो)
    CM Bhajan Lal Sharma आएंगे झारखंड, BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में होंगे शामिल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन में शामिल होंगे CM भजनलाल
    2. 2014 के विधानसभा चुनाव में दस दिन रांची में रहे थे CM भजनलाल शर्मा

    राज्य ब्यूरो, रांची। Bhajan Lal Sharma Jharkhand Visit राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 अप्रैल से दो दिनों के प्रवास पर झारखंड आ रहे हैं। मंगलवार 30 अप्रैल को भजनलाल शर्मा धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में शामिल होंगे।

    नामांकन के बाद धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करने के बाद प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे और प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

    संजय सेठ के समर्थन में करेंगे कार्यक्रम

    मंगलवार शाम सात बजे भजनलाल शर्मा रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में रांची के मारवाड़ी समाज के लोगों से संवाद करेंगे। झारखंड में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग रहते हैं।

    भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मुख्यमंत्री से मारवाड़ी समाज का संवाद कराकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगी। बुधवार एक मई को भजनलाल शर्मा हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन में शामिल होंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन शाम में वो जयपुर रवाना हो जाएंगे।

    2014 विधानसभा चुनाव में दस दिन रांची में रहे थे CM भजनलाल

    2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कैंपेन करने भजनलाल शर्मा रांची आए थे। करीब दस दिनों तक रांची और अन्य शहरों में रहकर उन्होंने टीम भाजपा के लिए काम किया था। उस समय भजनलाल शर्मा राजस्थान भाजपा के महामंत्री हुआ करते थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Ranchi Bird Flu: रांची में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू, 2 डॉक्टरों और 6 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    JMM के स्टार प्रचारकों में Hemant Soren समेत 40 नेता शामिल, दूसरे राज्यों में भी करेंगे चुनाव प्रचार