यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maiya Samman Yojana की सुस्त रफ्तार पर CM हेमंत सोरेन नाराज, योजना में आवेदन की प्रगति से रहे असंतुष्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदनों की सुस्त रफ्तार से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने इसको लेकर नाराजगी भी जताई है ...और पढ़ें

HighLights
- आए आवेदनों पर उपायुक्तों से कहा, नहीं है संतोषजनक प्रगति
- उपायुक्तों को एक्स पर टैग कर लिखा कि स्वीकार्य नहीं है इस योजना में प्रगति
राज्य ब्यूरो, रांची। CM Hemant Soren मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदनों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी प्रकट की है।
उन्होंने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि इस योजना में आवेदन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उनंहोंने जिन 10 जिलों का खराब प्रदर्शन रहा है, उनके उपायुक्तों को टैग करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त टिप्पणी की। साथ ही विभिन्न जिलों से आए आवेदनों को साझा किया।
इन जिलों में आवेदन की संख्या संतोषजनक नहीं
उन्होंने इस पर लिखा कि कई जिलों में योजना के आवेदन की संख्या संतोषजनक नहीं है जो स्वीकार्य नहीं है। इस योजना के तहत शाम पांच बजे तक 6,92,175 आवेदन आए थे।
हालांकि, रात तक यह आंकड़ा नौ लाख तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने आनलाइन आवेदन में आनेवाली समस्या को देखते हुए ऑफलाइन आवेदन की भी सुविधा बहाल कर दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि योजना की प्रक्रिया बिलकुल सरल कर दी गई है।
ये 10 जिले हैं पीछे
चतरा : 21,539, गुमला : 15,062, जामताड़ा : 18,01, खूंटी : 10,955, कोडरमा : 15,436, लोहरदगा : 10,307, रामगढ़ : 17,961, सरायकेला खरसावां : 12,157, सिमडेगा : 12,277, पश्चिमी सिंहभूम : 21,582
ये भी पढे़ं-