Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इधर शपथ लेते ही CM हेमंत सोरेन ने कर दिया पहला तबादला, उधर मरांडी तीसरी बार बने प्रोटेम स्पीकर

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 09:10 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी लगातार तीसरी बार चुने गए हैं। इससे पहले भी वे दो बार यह जिम्मेदारी संभा ...और पढ़ें

    स्टीफन मरांडी बनाए गए झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर।
    स्टीफन मरांडी बनाए गए झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर।

    HighLights

    1. पहले भी दो बार जिम्मेदारी संभाल चुके हैं स्टीफन मरांडी
    2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पहला तबादला

    राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता सह महेशपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक स्टीफन मरांडी (Stephen Marandi) लगातार तीसरी बार झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) होंगे।

    इससे पहले भी वे दो बार यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अबतक सबसे अधिक तीन बार विशेश्वर खां लगातार प्रोटेम स्पीकर रहे हैं।

    कब कौन रहे झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

    प्रोटेम स्पीकर कब से कब तक
    विशेश्वर खां 18 नवंबर 2000 से 22 नवंबर 2000
    विशेश्वर खां 02 जून 2004 से 04 जून 2004
    विशेश्वर खां 14 अगस्त 2004 से 18 अगस्त 2004
    प्रदीप कुमार बलमुचु 07 मार्च 2005 से 11 मार्च 2005
    कड़िया मुंडा 12 मार्च 2005 से 13 मार्च 2005
    प्रदीप कुमार बलमुचु 18 सितंबर 2006 से 20 अक्टूबर 2006
    टेकलाल महतो 02 जनवरी 2010 से 06 जनवरी 2010
    साइमन मरांडी 21 जुलाई 2013 से 25 जुलाई 2013
    स्टीफन मरांडी 02 जनवरी 2015 से 07 जनवरी 2015
    स्टीफन मरांडी 31 दिसंबर 2019 से 07 जनवरी 2020

    अविनाश CM के अपर मुख्य सचिव, भजंत्री एक बार फिर रांची डीसी

    सत्ता में आते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने पहला तबादला करते हुए अपनी पसंद बता दी है।

    इसके तहत अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार (Avinash Kumar) को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) बनाया गया है।

    उनके पास ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, ऊर्जा विकास निगम लि. के प्रबंधन निदेशक और बिजली वितरण निगम लिमटेड के प्रबंध निदेशक और झारखंड भवन में स्थानिक आयुक्त का अतिरक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

    मंजूनाथ भजंत्री होंगे रांची के नए उपायुक्त

    इसके साथ ही झारखंड राज्य आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। उन्हें चुनाव के पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची उपायुक्त के पद से हटाया गया था।

    भजंत्री के पास बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरक्त प्रभार भी रहेगा। इसके साथ ही रांची डीसी वरुण रंजन को अगले आदेश तक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

    बलिदानी अग्निवीर के परिजन को मुख्यमंत्री ने सौंपा 10 लाख का चेक

    इधर, असम के सिलचर में 21 नवंबर की देर रात उग्रवादियों से मुठभेड़ में बलिदान अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार की शाम दस लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने उनके भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    खबरें और भी

    बलिदानी अग्निवीर अर्जुन महतो मूल रूप से बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के रहने वाले थे।झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने उक्त बलिदानी को सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।

    इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, विधायक उमाकांत रजक और बलिदानी की बहन लक्ष्मी कुमारी भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा से बलिदानियों के साथ हर कदम पर खड़ी है। राज्य सरकार बलिदानियों के सम्मान व सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों ने कहा कि बलिदानी अर्जुन महतो के परिजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उनकी सरकार सैनिकों की तरह अग्निवीरों के बलिदान होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का नीतिगत निर्णय पहले ही ले चुकी है।

    यह भी पढ़ें

    Hemant Soren Oath Ceremony: शपथ ग्रहण के पहले झारखंडवासियों को हेमंत सोरेन का संदेश, कहा- लोकतंत्र पर बढ़ते दवाब...

    Saryu Roy: 'बन्ना को चार क्वार्टर दो, पर जनता का रास्ता मत रोको', सरयू राय के बयान से मचा सियासी घमासान